होली है पर्यावरण शुद्धि एवं सौहार्द का पर्व : आचार्य संजीव रूप
बिल्सी। आर्य समाज गुधनी के अंतर्राष्ट्रीय वैदिक विद्वान समाज सुधारक आचार्य संजीव रूप के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे जिले में सामग्री का वितरण किया जा रहा है। आचार्य संजीव रूप एवं उनके कार्यकर्ताओं ने आज पूरे बिल्सी नगर तथा बदायूं शहर आदि अनेक स्थानों पर सामग्री के पैकेट का वितरण किया और सबको समझाया कि होली विश्व यज्ञ महोत्सव है। आचार्य संजीव रूप के निर्देशन में पूरे नगर बिल्सी में सामग्री के पैकेट निशुल्क बांटे गए! आचार्य संजीव रूप ने जिलाधिकारी मनोज कुमार को सामग्री भेंट की तथा सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता एवं बिल्सी विधायक हरीश शाक्य,जेल अधीक्षक तथा अनेक गणमान्यों को भी सामग्री के पैकेट भेंट किए। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बदायूं के प्रधान आचार्य वेदव्रत एवं आर्य समाज के सभी सदस्यों को भी सामग्री बांटी गई।

बिल्सी के पूर्व चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय ने पर्यावरण की शुद्धि के लिए यह सर्वोत्तम उपाय बताया। फ्यूचर लीडर स्कूल बिल्सी के सभी शिक्षकों एवं बच्चों को भी आचार्य संजीव रूप ने होली का महत्व बताया तथा होली के पैकेट भेंट किए।आचार्य संजीव रूप ने कहा कि होली का पर्व पर्यावरण की शुद्धि तथा स्वास्थ्य को उत्तम बनाएं रखने के लिए वैज्ञानिक व सनातन उपाय है। आचार्य संजीव रूप ने लोगों से अनुरोध किया कि होली भाईचारे और प्रेम का त्यौहार है, झगड़ा लड़ाई हमारी उन्नति को रोकते हैं, हम बीती बातों को बुलाकर सब से प्रेम करें। होली में चोरी करके लकड़ी का इस्तेमाल ना करें, गाय या भैंस के गोबर के उपले ज्यादा मात्रा में जलाएं और सामग्री कपूर आदि चढ़ाएं, इससे वातावरण पवित्र होगा। आचार्य संजीव रूप ने बताया कि 31 सौ परिवारों तक सामग्री पहुंचाई जाएगी । जिलेभर में आचार्य संजीव रूप के इस कार्य की प्रशंसा हो रही है। हरिओम वर्मा धीरज सक्सेना राजीव सक्सेना विपिन जोहरी मनोज जोहरी रजनीकांत अग्रवाल तहसील बिल्सी परिसर क्षेत्राधिकारी बिल्सी के सभी अधिकारियों एवं थाना बिल्सी में भी सामग्री बांटी गई। लगभग 100 से अधिक गांव में भी सामग्री का वितरण किया जा चुका है













































































