तेज रफ़्तार पिकअप की टक्कर से मजदूरों से भरा टैम्पो पलटा, नौ घायल

WhatsApp-Image-2023-02-12-at-5.35.59-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी | कोतवाली क्षेत्र के बरेली – मथुरा हाइवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने मजदूरी करने जा रहे टैम्पो को जोरदार टक्कर मार दी । जिससे टैम्पो में सवार आठ मजदूर घायल हो गए । घायलों को उझानी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने चार मजदूरों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया ।
रविवार की सुबह उझानी से टैम्पों में सवार होकर मजदूर थाना क्षेत्र के ग्राम इटऊआ मजदूरी करने जा रहे थे वह जैसे ही टैम्पो द्वारा बरेली -मथुरा हाइवे पर ग्राम फूलपुर के समीप पहुंचे तभी उझानी से कछला की तरफ जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने टैम्पो को जोरदार टक्कर मार दी । पिकअप की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैम्पो सड़क पर पलट गया और टैम्पो में सवार मजदूरों मे चीख पुकार मच गई ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने टैम्पों में फंसे घायल नगर के गद्दी टोला निवासी भोला (28) पुत्र चंद्रपाल व इसी मौहल्ले के 50 वर्षीय हरिशंकर, पवन (35) पुत्र महेंद्र, सोनू (25) पुत्र मोर सिंह, विष्णु (30) पुत्र नाथूराम, परमानन्द पुत्र भीकम, नन्हें व थाना क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्लागंज निवासी नेमसिंह (45) वर्षीय और सतीश (50) वर्षीय को बाहर निकाला और उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने नेम सिंह, सतीश, हरिशंकर, पवन की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया वहीं और घायलों का प्राथमिक उपचार किया | बताया जाता टैम्पो को टक्कर मारने के बाद पिकअप फरार हो गई ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights