मैत्री किकेट मैच में अक्षज रस्तोगी के आलराउन्ड प्रदर्शन से बदायूं क्लब इलेविन बना विजेता

WhatsApp-Image-2023-02-12-at-2.41.30-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायू। बदायूं क्लब द्वारा टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल के सहयोग से आयोजित किये गये चिकित्सक स्व. बाबूराम माहेश्वरी की स्मृति में आयोजित मैत्री किक्रेट मैच में पत्रकारों और बदायू क्लब सदस्यों ने जमकर आनंद लिया । मैच का शुभारंंभ पुलिस क्षेत्राधिकारी बिसौली ने अभ्यास मैच खेलकर कर किया। सभी ने स्व बाबूराम जी चित्र पर पुष्प अर्पित किये। खेलो इण्डिया अभियान के अन्तर्गत सुहावने मौसम में सुबह 9.00 बजे शुरू हुए किक्रेट मैच में बदायूं क्लब की ओर से कप्तान अक्षज रस्तोगी और पत्रकार इलेविन के कप्तान कुलदीप शर्मा के बीच टास हुआ, टास जीतकर क्लब इलेविन ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

क्लब इलेविन की शानदार गेंदबाजी के कारण पत्रकार इलेविन बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 9 विकेट पर 51 रन बना सकी जिसमें बल्लेबाज समीर सक्सेना ने सर्वाधिक 15 रन का योगदान विशेष रहा। क्लब इलेविन की ओर से अक्षज और हर्षित ने दो दो और शुभम, चित्रांश, चितरंजन ने एक एक विकेट लिये। 52 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए क्लब इलेविन ने यह लक्ष्य 8 ओवर में पांच विकट खोकर प्राप्त कर लिया। मैच के सर्वाधिक रन स्कोरर एकजोत दुआ ने 25 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया, मैन आफ द मैच अक्षज ने नाट आउट 16 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। पत्रकार टीम की ओर से रिषीदेव और कुलदीप ने सर्वाधिक दो विकट लिये।

पत्रकार इलेविन की ओर से शैलेंद्र शुक्ला, कमलेश शर्मा, वेदभानू आर्य, आशु बंसल, शरद शंखधार, सुमित श्रीवास्तव, क्रांतिवीर, राजीव, अंकित गुप्ता, खालिद रियाज, अमित शर्मा, विशाल साहू, चितरंजन सिंह, राहुल सक्सेना, अरविंद सिंह, अतुल शर्मा, मों जुबैर, दिनेश गुप्ता रहे जबकि क्लब की ओर से ज्योति मेंहदीरत्ता, अक्षत अशेष, संजय गर्ग, रविंद्र मोहन सक्सेना, अनूप रस्तोगी, मनीष सिंघल, कुलदीप रस्तोगी, संजय रस्तोगी, नितिन अग्रवाल, चित्रांश, नितिन अग्रवाल,रुपिन्दर सिंह, मयूर गुप्ता, आशीष सिंघल, सुमित मिश्रा, हर्षित, यशस्वी, गौरव, रचित, आगम, दर्श रहे। ने मैच के हीरो रहे अक्षज रस्तोगी को मैन ऑफ द मैच, वैस्ट बॉलर हर्षित सक्सेना, वैस्ट फील्डर यशस्वी एवं बैस्ट वैट्समैन एकजोत दुआ चुने गये, खेल भावना का पुरस्कार कुलदीप शर्मा को दिया गया।

अम्पायर के रुप में डा सत्यम मिश्रा और प्रिंस विशाल दीक्षित उपस्थित रहे। सभी को मैच के उपरान्त उपाध्यक्ष डॉ. एस. के. गुप्ता और टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल के एम डी शरद बंसल द्वारा पुरुस्कृृत किया गया। डॉ. एस. के. गुप्ता ने सभी खेलने वाले सदस्यों को बधाई देते हुये कहा, कि मन, मस्तिष्क एवं संस्कार के तालमेल के साथ शारीरिक गतिविधियों की आवश्यक्ता के ऐसे आयोजनों की जरुरत को आवश्यक बताया। इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य सुनील गुप्ता आदि उपस्थित रहे। आभार क्लब के सचिव डा अक्षत अशेष ने व्यक्त किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights