मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा नियमित ड्राई राशन का वितरण, टीकाकरण एवं नियमित रूप से हो: सदर विधायक

September 16, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा नियमित ड्राई राशन का वितरण, टीकाकरण एवं नियमित रूप से हो: सदर विधायक
बदायूँ:16 सितंबर। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार आदित्यनाथ योगी द्वारा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के 199 आंगनवाड़ी केंद्रों का शिलान्यास एवं 501 आंगनवाड़ी केंद्रों के लोकार्पण, सक्षम पुस्तिका के विमोचन एवं सहयोग ऐप के लांच के अवसर पर बाल विकास विभाग बदायूं द्वारा विधायक शहर महेश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम का विकास भवन सभागार में सजीव प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त बाल विकास योजना अधिकारी एवं अनेक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सजीव प्रसारण देखा गया। सजीव प्रसारण के उपरांत विधायक ने कहा की जनपद से कुपोषण दूर करने का मूल आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा नियमित ड्राई राशन का वितरण, टीकाकरण एवं नियमित रूप से अभिभावकों द्वारा अपने बच्चे की वृद्धि निगरानी करवाना है। सदर विधायक ने समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से कुपोषण मुक्त करने का आवाहन किया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विधायक को आश्वासन देते हुए कहा कि बाल विकास विभाग पुरा जोर मेहनत करते हुए इस जनपद को कुपोषण से मुक्ति दिलाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी तरुण कुमार द्वारा बताया गया कि दिनांक 22 सितंबर को सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर स्वस्थ बालक बालिका प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य अभिभावकों में स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का आरंभ करना है। उन्होंने आंगनवाडी कार्यकत्रियों को निर्देशित किया कि वे अपने सर्वे क्षेत्र के सभी अभिभावकों को उनके बच्चे के टीकाकरण वृद्धि निगरानी एवं सही समय पर आहार के संबंध में जागरूक करते हुए अधिकाधिक बच्चों को इस प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। इस कार्यक्रम के उपरांत राष्ट्रीय पोषण माह के जागरूकता के लिए एक रैली का आयोजन किया गया। जागरूकता रैली का शुभारंभ नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में सैकड़ों कार्यकत्रियों द्वारा भाग लिया गया तथा पोषण जागरूकता संबंधी नारे लगाए गए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights