उसावां बस स्टैंड को भू माफियाओं से कब्जा मुक्त कराने को डीएम को ज्ञापन भेजा

WhatsApp-Image-2022-09-16-at-7.05.03-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं ।आज जिला बस ऑपरेटर यूनियन के जिला अध्यक्ष ओंकार सिंह के नेतृत्व में बदायूं उसावां, उसावां जलालाबाद ,के बस मालिकों ने उसावां स्थित बस स्टैंड पर भू माफियाओं द्वारा कब्जा करने के संबंध मैं एक ज्ञापन जिलाधिकारी को संबोधित तहसीलदार बदायूं को अवैध कब्जे को भू माफियाओं से मुक्त कराने के लिए दिया, ज्ञापन को सक्षम अधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी दातागंज को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दिया गया है। सभी बस आपरेटर दिनांक 17 सितंबर को उप जिलाधिकारी दातागंज से मिलेंगे और अपने बस स्टैंड को भू माफियाओं से मुक्त कराने के लिए बात करेंगे। इस अवसर पर उपस्थित बस मालिकान को संबोधित करते हुए जिला बस आपरेटर यूनियन अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा की 1964 से हमारी वसें बदायूं उसावां रोड पर चल रही हैं जिनको की संभागीय परिवहन प्राधिकरण /कमिश्नर/ बरेली मंडल बरेली द्वारा अनुज्ञा पत्र जारी किए जाते रहे उसी समय 1975 में जब उसावां में चकबंदी हुई तो हमारे तत्कालीन बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष श्री शांतिलाल अरोड़ा ने कमिश्नर बरेली को एक प्रार्थना पत्र के जरिए यह भूमि बस स्टैंड के लिए के लिए श्रेणी 6-2/ में आवंटित कराई थी और हमारी बसें तभी से उसे स्टैंड से चलती हैं और चल रही हैं तत्कालीन समाजवादी पार्टी के सत्ता आने पर भू माफिया द्वारा वहां पर बिल्डिंग का निर्माण किया गया और जब बसपा सरकार आई तो वहां पर प्लाट बनाकर बेचे गए और दुकाने बनवा दी गई क्योंकि वह भू माफिया जो राजनीतिक मौसम विज्ञानी है सत्ता के हिसाब से पार्टी बदलता रहता है और हम बस वालों को अपने सत्ता वालों के ताकत पर हमें वहां से बाहर कर दिया अब वहां पर जो दुकानदार हैं वह हमें अपनी बसें खड़े करने से मना करते हैं और झगड़ा करने को उतारू हो जाते हैं इन सब के पीछे उसी कथित भूमाफिया का हाथ है जिसने हमारी स्टैंड पर कब्जा कर रखा है उन्होंने कहा कि हमारी भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है और हमें ही चलने से रोका जा रहा है ,हम इस की लड़ाई लोकतांत्रिक ढंग से व कानूनी ढंग से पूरी तरीके से लड़ेंगे और अपनी स्टैंड से अवैध कब्जा हटाकर ही दम लेंगे ।इस अवसर पर जिला महासचिव मुस्ताहिद खान, उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता नमन कुमार गुप्ता, सूरज पाल सिंह महेश चंद्र ,जमील अहमद, राजकुमार ,रामू गुप्ता ,जसपाल सिंह, साजिद अली, अजय प्रताप सिंह ,शराफत मियां, हसन अहमद, राजीव जैन आदि बस आपरेटर शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights