उझानी में हाइवे पर इलैक्ट्रॉनिक्स की दुकान में लाखों की चोरी, पुलिस को दी तहरीर
उझानी | कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली हाइवे पर चोरों ने दुकान में नकब लगाकर दुकान से हजारों रुपये की नकदी, सोने, चाँदी के आभूषण समेत लाखो रुपये की कीमत का सामान चुराकर फरार हो गये । दुकान स्वामी को जब चोरी का पता चला तो दुकान में हुई चोरी की सूचना पुलिस को दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थत का बारीकी से मुआयना किया वहीं पीडित ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली मार्ग पर नगर के अहिर टोला निवासी अंकित माहेश्वरी की इलैक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। दुकान के ऊपर ही अंकित माहेश्वरी की बहन पारुल अपने पति प्रशांत के साथ रहती है। पारुल की तबीयत खराब होने के कारण वह सभी लोग नगर के अहिर टोला मकान में दो दिन पूर्व रहने को आ गये थे।

गुरुवार की सुबह अंकित माहेश्वरी जब अपनी दुकान खोलने पहुंचे तब उन्होंने देखा कि शटर का सेंटर लॉक कटा हुआ पड़ा था जब वह शटर उठाकर दुकान के अंदर पहुंचा तो सामान – तितर बितर व सामान गायव देख उसे चोरी का एहसास हुआ । अज्ञात चोरों ने दुकान की साइड की दीवार भी कटर से काट दी थी । दुकान स्वामी ने बताया कि अज्ञात चोर दुकान से 22 बैट्रे, डेढ़ लाख रुपये कीमत का बिजली का तार, सीसीटीवी, एलईडी, सीसीटीवी, डीबीआर व अन्य सामान चुरा ले गये । वहीं दुकान के ऊपर रहने वाली पारुल पत्नी प्रशांत ने बताया कि अज्ञात चोर उसकी सेफ अलमारी में रखी दो सोने की चेन, सोने का हार, छह अंगूठी सोने की, झाले सोने के, चांदी की पाजेब समेत बीस हजार रुपये की नकदी चुराकर फरार हो गये । पारुल माहेश्वरी ने बताया कि अज्ञात चोर उसके भाई अंकित माहेश्वरी की दुकान व दुकान के ऊपर बने उसके घर से करीब दस लाख रुपये की संपति चुरा ले गये । दुकानस्वामी ने दुकान में हुई चोरी की सूचना पुलिस को दी । सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और घटनास्थत का बारीकी से मुआयना कर दुकान स्वामी से जानकारी हासिल की । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।













































































