सेवामित्र पोर्टल पर पंजीयन कराकर उठा सकते हैं लाभ

20_07_2021-18_04_2021-sevamitra_app_21567462_1235875_21847962
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूं। जिलाधिकारी दीपा रंजन ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि सेवायोजन विभाग द्वारा सेवामित्र डॉट यूपी डॉट जीओवी डॉट आईएन नाम से सेवामित्र पोर्टल/मोबाइल एप विकसित किया गया है। इस डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से उत्तर प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर आम नागरिकों को घरेलू सेवाएं सर्विस प्रोवाइडर (सेवाप्रदाता) एवं सेवामित्रों (कुशल कामगारों) के माध्यम से उपलब्ध करायी गयी है।
इसके साथ ही घरेलू सेवाओं का लाभ लेने वाले नागरिकों एवं सेवा देने वाले कामगारों को सुविधा देने हेतु एकीकृत कॉल सेन्टर (50 सीट की क्षमता वाला) एवं टोल फ्री नम्बर 155330 (सेवामित्र, हेल्प लाइन) की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। सेवामित्र पोर्टल पर उत्तर प्रदेश में अब तक 183 सेवाप्रदाता तथा 27 प्रकार की सेवाएं यथा प्लम्बर, इलैक्ट्रिशियन, पेन्टर, डॉक्टर ऑनकाल, कैटरिंग, पैथोलॉजी, ए० सी० रिपेयर, टी०वी० मैकेनिक व अपलाइस रिपेयर आदि 1403 सेवामित्रों द्वारा उपलब्ध करायी जा रही है। जिसमें हजारों लोग प्रदेश में लाभान्वित हो चुके हैं। इसके प्रचार-प्रसार हेतु विभाग के शासनादेश द्वारा समस्त विभागों एवं उनके अधीनस्थ संगठनों से सेवामित्र पोर्टल/एप/कॉल सेन्टर की सेवाएं प्राथमिकता के आधार पर लिये जाने की अपेक्षा की गयी है। उन्होंने निर्देशित किया है कि समस्त विभाग तथा अधीनस्थ संस्थानों में प्राथमिकता के आधार पर सेवामित्र पोर्टल (सेवामित्र डॉट यूपी डॉट जीओवी डॉट आईएन) से ही सेवाएं प्राप्त की जाएं तथा जो सेवाएं उक्त पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है केवल इन्हीं की आपूर्ति अन्य माध्यम से की जाये साथ ही सभी कार्यालाध्यक्ष जनपद के सेवाप्रदाताओं एवं कुशल कामगारों को जोड़ने तथा उनकी सेवाओं को आमजनों को पहुॅचाने के लिए सेवामित्र पोर्टल पर अधिक से अधिक पंजीयन करायें, जिससे जनपद में सेवामित्र पोर्टल पर अधिकांश सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। इन निर्देशों का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित किया से जाए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights