मिनी कुंभ ककोड़ा मेला से तम्बुओं का अस्थाई शहर उजड़ने लगा,श्रद्धालुओं की वापसी हुई तेज

Screenshot 2024-11-17 184528
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। रुहेलखंड के सुप्रसिद्ध मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में गंगा किनारे रेत की सफेद चादर पर बसा तंबुओं का शहर उजाड़ने लगा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालु मेला ककोड़ा में रौनक बड़ा रहे हैं। श्रद्धालु गंगा में हर हर महादेव के जयकारों के साथ डुबकी लगा रहे हैं। गंगा मैया की पूजा अर्चना कर सूर्य भगवान को अर्घ्यदान दे रहे हैं। श्रद्धालुओं ने मां गंगा की प्रज्ज्वलित दीपकों के साथ आरती की और कन्या भोज कराकर दान दक्षिणा दी। मेला ककोड़ा में तंबुओं का शहर उजाड़ने लगा है। मेले में पहले से गंगा किनारे तंबू लगाकर रह रहे श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद अपने निजी वाहन ट्रैक्टर ट्राली, कार, टेंपो, मोटरसाइकिलों से अपने घरों को लौट रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालुओं का मेला ककोड़ा में पहुंचना शुरू हो गया है। लगातार श्रद्धालु मेले में पहुंच रहे हैं। दिन निकलते ही श्रद्धालु मेले में पहुंच जाते हैं। सुबह तड़के ही हर हर महादेव के जयकारों के साथ गंगा स्नान करते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

श्रद्धालु ने मां गंगा की पूजा अर्चना के बाद सूर्य भगवान को अर्घ्यदान दिया। श्रद्धालुओं ने कन्या भोज कराकर दान दक्षिणा देकर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालु मेले में जमकर खरीदारी कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र से श्रद्धालुओं के पहुंचने पर दुकानदारों के चेहरे पर रौनक लौट आई है। श्रद्धालुओं ने मीना बाजार, ढोलक बाजार, बक्सा बाजार से जमकर खरीदारी की। छोटे बच्चों ने खेल खिलौने खरीदे और झूठों का आनंद भी लिया। ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे श्रद्धालु सुबह मेले में पहुंच जाते हैं और शाम होते ही अपने घरों को लौट जाते हैं। मेले में किसानों की जागरूकता के लिए लगी प्रदर्शनी मेले से चली गई है इस प्रदर्शनी कई प्रदर्शनियां लगी थी।

मेले में अभी भी पुलिस बल तैनात है पुलिस कुर्मी खैराती चौक, मुख्य गेट, गंगा तट के आसपास लगातार श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर मुस्तैद है। मेले में बरेली मिला और कुर्मियान मेला में लगे तंबू उखड़ चुके हैं। गंगा किनारे लगे विधायक, मंत्रियों और शासनिक प्रशासनिक अधिकारियों के तंबू उखाड़े जा रहे हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights