इस साल लाखों छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में शामिल होने से रह सकते वंचित

14_07_2021-untitled_design_-_2021-07-14t102741.158_21829362
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा से जुड़े सभी अपडेट्स यूपीएमएसपी (UPMSP) की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर चेक किए जा सकते हैं. इस साल लाखों छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 (UP Board Exam 2022) में शामिल होने से वंचित रह सकते हैं. यूपी बोर्ड परीक्षा का फॉर्म भरने को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किए गए थे लेकिन उसके बावजूद छात्रों व स्कूलों से कुछ गलतियां हो गई हैं, जिसका खामियाजा परीक्षा में भुगतना पड़ सकता है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बीत गई फॉर्म करेक्शन की तारीख
यूपी बोर्ड एग्जाम फॉर्म (UP Board Exam Form) भरते समय कुछ छात्रों ने अपनी साफ फोटो अपलोड नहीं की थी. बोर्ड की तरफ से उन्हें फॉर्म करेक्शन (Form Correction) का मौका दिया गया था. लेकिन लास्ट डेट बीत जाने के बाद भी कई छात्रों ने एग्जाम फॉर्म में अपनी फोटो सही नहीं की है. इस वजह से लाखों छात्रों को यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 (UP Board Exam 2022) में शामिल होने से वंचित रखा जा सकता है.

मुश्किल में हैं दिव्यांग छात्र
यूपी बोर्ड से संबद्ध कुछ स्कूलों (UP Board Schools) ने 28 फरवरी यानी फॉर्म भरने की आखिरी तारीख तक भी दिव्यांग छात्रों के प्रमाण पत्र अपलोड नहीं किए थे. ऐसे में माना जा रहा है कि ये छात्र भी बोर्ड परीक्षा 2022 में शामिल नहीं हो पाएंगे. कयास लगाए जा रहे हैं कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 (UP Board Exam Schedule) का शेड्यूल 15 मार्च 2022 तक जारी किया जा सकता है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights