मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 22 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
भाजपा के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुते का निधन, 72 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांसUP विधानसभा चुनाव 2027: INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे के लिए अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय कमेटीनेताजी की जयंती पर फरीदपुर से गूंजा सामाजिक न्याय का संदेश, संविधान विरोधी ताकतों को सत्ता से बाहर करने के संकल्प के साथ पीडीए जनचेतना पदयात्रा रवानामुलायम सिंह यादव की जयंती पर मढ़ीनाथ में उमड़ी भीड़, राजेश अग्रवाल ने की पीडीए महापंचायतनेताजी की जयंती पर फरीदपुर से गूंजा सामाजिक न्याय का संदेश, संविधान विरोधी ताकतों को सत्ता से बाहर करने के संकल्प के साथ पीडीए जनचेतना पदयात्रा रवानामुलायम सिंह यादव की जयंती पर लड्डन मियां ने काटा केक, सैकड़ों जरूरतमंदों को बांटे कंबल
Uttar Pradesh

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर मढ़ीनाथ में उमड़ी भीड़, राजेश अग्रवाल ने की पीडीए महापंचायत

November 22, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर पूर्व बरेली शहर विधानसभा प्रत्याशी एवं पार्षद राजेश अग्रवाल ने मढ़ीनाथ स्थित शिवगंगा बारात घर में भव्य पीडीए महापंचायत का आयोजन किया। महापंचायत में दो हजार से अधिक क्षेत्रीय लोगों ने हिस्सा लिया। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की बड़ी मौजूदगी से कार्यक्रम स्थल खचाखच भरा रहा।
कार्यक्रम में नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके विचारों और सामाजिक न्याय के योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर राजेश अग्रवाल ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए और मिठाई बांटकर जयंती मनाई। साथ ही क्षेत्र के सम्मानित लोगों को सम्मानित किया।
राजेश अग्रवाल ने कहा कि नेताजी ने अपना पूरा जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, दलितों और वंचितों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उनके विचार हमेशा समाज को दिशा देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि नेताजी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है, लेकिन देश के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को देखते हुए उन्हें भारत रत्न दिया जाना चाहिए।
महापंचायत में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का संकल्प भी दिलाया गया। राजेश अग्रवाल ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी क्षेत्रवासियों, मातृशक्ति और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights