मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 22 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
बरेली में ब्लैकआउट मॉकड्रिल, सायरन बजते ही परखी गई आपातकालीन तैयारियांबदायूं में ब्लैकआउट मॉकड्रिल, परखी गई आपातकालीन तैयारियां,सायरन बजाकर ब्लैकआउट और सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया को परखाभाजपा के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुते का निधन, 72 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांसUP विधानसभा चुनाव 2027: INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे के लिए अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय कमेटीनेताजी की जयंती पर फरीदपुर से गूंजा सामाजिक न्याय का संदेश, संविधान विरोधी ताकतों को सत्ता से बाहर करने के संकल्प के साथ पीडीए जनचेतना पदयात्रा रवानामुलायम सिंह यादव की जयंती पर मढ़ीनाथ में उमड़ी भीड़, राजेश अग्रवाल ने की पीडीए महापंचायत
Uttar Pradesh

बदायूं में ब्लैकआउट मॉकड्रिल, परखी गई आपातकालीन तैयारियां,सायरन बजाकर ब्लैकआउट और सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया को परखा

November 22, 2026By admin0 comments
👁 6.9K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शासन के निर्देशों के क्रम में रविवार को स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए ब्लैकआउट मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देश पर उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा एवं नगर मजिस्ट्रेट सुमित सिंह के नेतृत्व में आयोजित मॉकड्रिल में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों, अग्निशमन विभाग, विद्युत विभाग, आपदा मित्रों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

मॉकड्रिल के दौरान सायरन बजाकर ब्लैकआउट की प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया। साथ ही आपातकालीन संचार व्यवस्था, सुरक्षित निकासी, भीड़ नियंत्रण और प्राथमिक उपचार जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं को परखा गया। एंबुलेंस, मेडिकल टीम और अग्निशमन विभाग की तत्परता का भी परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने विभिन्न विभागों की तैयारियों का जायजा लेते हुए आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने का अभ्यास किया।

नगर मजिस्ट्रेट सुमित सिंह ने बताया कि मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों की कार्यक्षमता, तत्परता और आपसी समन्वय को परखना है। इस तरह के अभ्यास से आपदा प्रबंधन की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वास्तविक आपातकालीन परिस्थितियों में जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समयबद्ध तरीके से राहत एवं बचाव कार्य संचालित करना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से मॉकड्रिल आयोजित की गई।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights