मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 22 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
भाजपा के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुते का निधन, 72 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांसUP विधानसभा चुनाव 2027: INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे के लिए अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय कमेटीनेताजी की जयंती पर फरीदपुर से गूंजा सामाजिक न्याय का संदेश, संविधान विरोधी ताकतों को सत्ता से बाहर करने के संकल्प के साथ पीडीए जनचेतना पदयात्रा रवानामुलायम सिंह यादव की जयंती पर मढ़ीनाथ में उमड़ी भीड़, राजेश अग्रवाल ने की पीडीए महापंचायतनेताजी की जयंती पर फरीदपुर से गूंजा सामाजिक न्याय का संदेश, संविधान विरोधी ताकतों को सत्ता से बाहर करने के संकल्प के साथ पीडीए जनचेतना पदयात्रा रवानामुलायम सिंह यादव की जयंती पर लड्डन मियां ने काटा केक, सैकड़ों जरूरतमंदों को बांटे कंबल
Uttar Pradesh

भाजपा के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुते का निधन, 72 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

November 22, 2026By admin0 comments
👁 6.2K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद रामराव सखाराम वडकुते का रविवार को 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। परिवार के अनुसार, दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ। उनके निधन की खबर से महाराष्ट्र के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जानकारी के मुताबिक, रामराव वडकुते को 20 नवंबर को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी और खांसी की शिकायत के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। शनिवार शाम करीब छह बजे उन्हें दिल का गंभीर दौरा पड़ा। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान रात करीब 11:45 बजे उनका निधन हो गया।

रामराव वडकुते महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के प्रमुख राजनीतिक चेहरों में शामिल थे। उनका संबंध हिंगोली जिले से था। वह धनगर समुदाय के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए भी जाने जाते थे। भाजपा ने मार्च 2026 में उन्हें महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया था। अप्रैल में उन्होंने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी। इस तरह करीब आठ महीने पहले ही वह उच्च सदन पहुंचे थे।

राज्यसभा सांसद बनने से पहले वह महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य रह चुके थे। उन्होंने जून 2014 से अक्टूबर 2019 तक विधान परिषद में प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा महाराष्ट्र भेड़ एवं बकरी विकास निगम के अध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। भाजपा के संगठन को मजबूत करने और सहकारिता क्षेत्र में भी उनका योगदान रहा।

पीएम मोदी ने जताया दुख

सांसद के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि रामराव वडकुते को समाज के प्रति उनके योगदान और गरीब एवं वंचित वर्गों की सेवा को प्राथमिकता देने के लिए हमेशा याद किया जाएगा। महाराष्ट्र में भाजपा संगठन को मजबूत करने के उनके प्रयास भी उल्लेखनीय रहे। प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवार और उनके समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कई नेताओं ने भी उनके निधन पर शोक जताया। महाराष्ट्र के नेताओं ने इसे सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति बताया।

परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को महाराष्ट्र के परभणी में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर हिंगोली ले जाया जाएगा, जहां मंगलवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights