यूपी चुनाव के छठे चरण में शाम पांच बजे तक 53.31 मतदान

download
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के तहत आज छठे चरण की वोटिंग हो रही है। इस चरण में राज्य के 10 जिलों की 57 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस चरण में करीब 2.14 करोड़ मतदाता 676 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

छठे चरण में अंबेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और बलिया की 57 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जिनमें से 11 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

छठे चरण में इन दिग्‍गजों की प्रतिष्‍ठा है दांव पर 

यूपी विधानसभा चुनाव के छठे चरण में जहां गोरखपुर सदर विधानसभा सीट से खुद सीएम योगी आदित्‍यनाथ उम्‍मीदवार हैं वहीं इस चरण में योगी सरकार के मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी, श्रीराम चौहान, जय प्रताप सिंह, सूर्य प्रताप शाही, जयप्रकाश निशाद, बीजेपी के प्रदेश उपाध्‍यक्ष दयाशंकर सिंह की सीटों पर भी मतदान होना है। 

स्‍वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर से मैदान में 

इस चरण में हाल में मंत्री पद और भाजपा से इस्‍तीफा देकर सपा में शामिल हुए स्‍वामी प्रसाद मौर्य की प्रतिष्‍ठा भी दांव पर लगी है। वह कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से उम्‍मीदवार हैं। परसों वहां सपा और भाजपा समर्थकों के बीच मारपीट हो गई थी। कल शाम क्षेत्र में रुपए बांटने के आरोप में पुलिस ने स्‍वामी प्रसाद के बेटे अशोक मौर्य को थाने पर बैठा लिया था। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights