मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 22.0 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttarakhand

पुलिस ने आधा किलो सोने के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

February 6, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बागेश्वर। विधानसभा चुनाव को लेकर जिले की पुलिस और एसओजी लगातार गश्त कर रही है। चेकिंग के दौरान काफलीगैर क्षेत्र में एक व्यक्ति करीब आधा किलो सोने के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सोने की कीमत 27 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने सोना कब्जे में लेकर रिटर्निंग ऑफिसर बागेश्वर को रिपोर्ट सौंप दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रभारी निरीक्षक झिरौली थाना कैलाश नेगी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के चलते एसओजी और पुलिस शनिवार को क्षेत्र में चेकिंग अभियान कर रही थी। इसी दौरान काफलीगैर इंटर कॉलेज तिराहे पर एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति से संयुक्त टीम द्वारा एफएसटी टीम के साथ पूछताछ की। उसने अपना नाम नितिन अग्रवाल बताया। उसके कब्जे से (482 ग्राम) सोना बरामद किया गया। इसमें सोने के आठ छोटे-बड़े टुकड़े और दो सोने की चेन थीं।

नितिन अग्रवाल निवासी साहुकारा फाटक, थाना किला, बरेली उप्र सोने की खरीद के कोई भी वैध कागजात, दस्तावेज नहीं दिखा पाया। एसओजी, थाना पुलिस की संयुक्त टीम को अंकित कंडारी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन द्वारा लीड कर रहे थे। कुल बरामद सोने की अनुमानित कीमत 27 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने सोने को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए रिर्टनिंग ऑफिसर बागेश्वर को रिपोर्ट भेज दी है।
वही रिटर्निंग ऑफिसर हरगिरि ने बताया कि पुलिस द्वारा पकड़े गए सोने को जिला स्तर पर गठित कमेटी को रेफर किया जाएगा। कमेटी इसकी जांच करेगी। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
डॉ यासीन खान

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights