मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 11 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 25.7 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

शारदीय नवरात्र के पहले दिन नगला मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, मां शैलपुत्री के दर्शन को लगी कतारें

October 11, 2026By admin0 comments
👁 7.1K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूं। शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नगला गांव स्थित प्राचीन नगला मंदिर में सुबह से ही भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। नवरात्र के शुभारंभ के साथ ही मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की भीड़ उमड़ने की संभावना रही।
मंदिर के पुजारी मोनू पांडे ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन सुबह 3:30 बजे मंगला आरती की गई। इसके बाद मंदिर के पट सभी श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री के चरणों में शीश नवाकर पूजा-अर्चना की और माता रानी से आशीर्वाद मांगा। नवरात्र के पहले दिन मंदिर में महिलाओं और पुरुषों ने विधि-विधान से पूजन किया। वहीं, घरों में भी श्रद्धालुओं ने घट स्थापना कर मां दुर्गा की आराधना शुरू की। घर-घर पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ नवरात्र का पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया गया।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। मंदिर पहुंचने वाले भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर नवरात्र की शुरुआत की। धार्मिक आस्था के इस पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights