जैनियों ने मनाया शीतलनाथ स्वामी का जन्म-तप कल्याणक 

29BDN-53
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

जैन धर्म का त्याग से है गहरा नाताःपीके जैन

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या आठ स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भगवान शीतलनाथ स्वामी का आज जन्म एवं तप कल्याणक यहां धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम भगवान जिनेंद्र का मंगल जलाभिषेक कर शांतिधारा की गई। यहां अन्य लोगों ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए। इसके बाद श्री दिगंबर जैन महासमिति के मंडल अध्यक्ष पीके जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि 10वें तीर्थंकर श्री शीतलनाथ भगवान की गर्भ-जन्म कल्याणक भूमि है भदलपुर। यहां की पावन धरा का कण-कण पवित्र है। दसवें तीर्थंकर की जन्म और तप-ज्ञान कल्याणक भूमि पर शीश टेकने वालों का जीवन धन्य हो जाता है। भगवान शीतलनाथ का जन्म माघ कृष्ण द्वादशी को हुआ था। उन्होंने कहा कि जैन धर्म का त्याग से गहरा नाता है। इस मौके पर अनिल कुमार जैन, अरविंद कुमार जैन, नीलम जैन, ज्योति जैन, मानसी जैन, शालिनी जैन, ग्रीश कुमार, अभिषेक आदि मौजूद रहे। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights