अखिलेश यादव ने जारी की तीसरी और चौथी लिस्‍ट

samajwadi_party_1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने आठ प्रत्‍याशियों की एक और लिस्‍ट जारी कर दी है. इस लिस्‍ट में सपा ने कासगंज की पटियाली सीट से नादिरा सुल्‍तान, बदायूं से रईस अहमद और कानपुर कैंट से मोहम्‍मद हसन ‘रूमी’ को मैदान में उतारा है. साफ है कि इस लिस्‍ट में भी मुस्लिम कैंडिडेट का दबदबा दिखा है. इससे पहले सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी की तीसरी लिस्‍ट के 56 प्रत्‍याशियों में से 10 मुस्लिम मैदान में उतारे थे, जिसमें गजाला लारी मुर्तजा सिद्दीकी, नईम गुर्जर, नफीस अहमद और आलमबंदी जैसे कई नेताओं के नाम शामिल थे.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

यही नहीं, सपा ने अपनी 159 प्रत्‍याशियों की पहली लिस्‍ट में 30 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था. हालांकि दूसरी लिस्‍ट में मुस्लिम प्रत्‍याशी कम नजर आए और 39 नामों में एक मुस्लिम प्रत्‍याशी था. इस लिस्‍ट में बहराइच से यासिर शाह पर दांव खेला था.

अब तक 45 मुस्लिम पर लगाया दांव
बहरहाल, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अब तक 45 मुस्लिम प्रत्‍याशियों पर दांव खेला है. इसमें सहारनपुर की देवबंद से सपा के नए प्रत्‍याशी माविया अली का नाम भी शामिल है. पार्टी ने इस सीट से पहले पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजेंद्र राणा के पुत्र कार्तिकेय राणा को उतारा था, लेकिन उसके बाद फैसला बदल दिया. हालांकि दोनों ही लोग नामांकन कर चुके हैं. यही नहीं, अभी काफी संख्‍या में सीटों का ऐलान होना बाकी है. जबकि अखिलेश यादव ने अपने पिता और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की तरह मुस्लिम और यादव समीकरण पर फोकस किया है. हालांकि सपा की लिस्‍ट में ओबीसी के साथ दलित नेताओं को भी भारी संख्‍या में टिकट दिए गए हैं, लेकिन चर्चा मुस्लिम और यादव समीकरण की हो रही है.

तीसरी और चौथी लिस्‍ट में ये मुस्लिम चेहरे
1. दाउद अहमद, मोहम्‍मदी, लखीमपुर
2.नईम गुर्जर, तिलोई, अमेठी
3. मुर्तजा सिद्दीकी, फूलपुर, इलाहाबाद
4.फरीद महफूज किदवई, रामनंगर, बाराबंकी
5.सईदा खातून, डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर
6.गजाला लारी, रामपुरकारखाना, देवरिया
7. नफीस अहमद, गोपालपुर, आजमगढ़
8.आलमबंदी, निजामाबाद, आजमगढ़
9. जियाउद्दीन रिजवी, सिकंदरपुर, बलिया
10.जाहिद बेग, भदोही, भदोही
11.नादिरा सुल्‍तान, पटियाली, कासगंज
12. रईस अहमद, बदायूं सदर, बदायूं
13. मोहम्‍मद हसन ‘रूमी’, कानपुर कैंट, कानपुर

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights