मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 11 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 29.2 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं क्लब में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के अन्तर्गत होंगे अनेक आयोजन

January 28, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं ।बदायूं क्लब, बदायूं में आगामी 14 फरवरी को हो रहे विधानसभा चुनाव के अन्तर्गत मतदाता जागरुकता हेतु 30 जनवरी से अनेक आयोजन होंगे। सभी आयोजन कोविड प्राटोकाल के अनुसार होगें। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुये क्लब के सचिव डॉ. अक्षत अशेष एवं सांस्कृतिक सचिव रविन्द्र मोहन सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम में रविवार, 30 जनवरी को दोपहर 12 बजे काव्यगोष्ठी और हस्ताक्षर अभियान रहेगा। सोमवार, 31 जनवरी को प्रातः 11 बजे रंगोली प्रतियोगिता और 12 बजे मेंहदी प्रतियोगिता होगी। बुद्धवार, 02 फरवरी को सांय 4 बजे से बदायूं क्लब में गायन प्रतियोगिता होगी। सभी प्रतियोगितायें बदायूं क्लब में आयोजित होंगी। विजयी प्रतियोगियों को पुरुस्कृत किया जायेगा। बदायूं क्लब, बदायूं के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रत्येक प्रतियोगिता में विद्यालय के 15 या 15 से अधिक आयु के छात्र/छात्रायें व युवा सहभागिता कर सकते हैं। रंगोली एवं मेंहदी से सम्बन्धित अन्य सामग्री प्रतियोगियों को लानी होगी, समय सीमा 1 घण्टा रहेगी। प्रतियोगिताओं में प्रतियोगियों को निर्धारित समय सीमा से 30 मिनट पूर्व मास्क पहनकर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। सभी प्रतियोगितायें कोविड प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए समस्त व्यवस्थाओं के साथ की जायेंगी। इसके साथ साथ क्लब में सैल्फी प्वांइट और पोस्टर आदि के साथ बहुत से जागरुकता कार्यक्रम किये जायेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights