मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 11 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 27.3 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उझानी के गांव नरऊ में दूषित पानी आने को लेकर ग्रामीणों ने लगाया चुनाव बहिष्कार का बैनर

January 24, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के गांव में उझानी से मुख्य नाले का दूषित पानी जाने से ग्रामीणों में पालिका प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है वहीं ग्रामीणों ने दूषित पानी की समस्या का समाधान न होने को लेकर गांव के बाहर चुनाव वहिष्कार का बैनर लगा दिया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के समीपवर्ती ग्राम नरऊ के ग्रामीणों ने पालिका प्रशासन द्वारा बहाये जा रहे दूषित पानी के समाधान न होने पर गांव के वाहर बैनर लगा दिया है।ग्रामीणों द्घारा लगाये गये बैनर पर लिखा है ग्राम पंचायत नरऊ में उझानी नगर पालिका के गन्दे पानी का समाधान नही हुआ तो ग्रामीण करेंगे चुनाव का वहिष्कार वहीं ग्रामीणो का कहना है कि दूषित पानी से उनकी लगभग आठ सौ बीघा जमीन जल मग्न हो गई है वहीं बची खेती को भी दूषित पानी अपनी चपेट में लेता जा रहा है जिससे ग्रामीणों को पालन- पोषण करने के लिये दूसरे राज्यों में जाना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है गांव में व घरों में लगे इंडिया मार्का हैडपंप व नलों में आने वाला पानी दूषित हो गया है जिसको पीकर ग्रामीणों में बीमारी फैल रही है।पालिका प्रशासन के खिलाफ नरऊ व मीहलाल नगला के ग्रामीण पहले भी धरना प्रर्दशन कर चुके है।ग्रामीणों ने बताया दूषित पानी को लेकर इससे पूर्व में आला अधिकारियों ने गांव का दौरा किया था।आला अधिकारियों के दौरे के बाद दूषित पानी को फतेहपुर की तरफ खुदाई करवा कर तालाव की तरफ मोड़ दिया जिससे नरऊ व मीहलाल नगला के लोगो ने सुकून की सांस ली।ग्रामीणों का कहना है कि जब तक दूषित पानी की समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक विधान सभा चुनाव का वहिष्कार करेंगे।दूषित पानी के कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है वहीं ग्रामीण ओमपाल सिंह, योगेंद्र सोलंकी, विशाल शर्मा, मनोज शर्मा, सुमित, रामदीन, कल्लू, मोनू सिंह, संजीव सोलंकी, जगपाल सिंह, अवनीश सिंह, राहुल कुमार, सौरभ, शिवम, हरि बाबू, नैपाल सिंह, सोनू, चंद्रपाल, संजीव कुमार, विश्नू सिंह, जगपाल, वेदपाल, छोटे लाल, मुकेश कुमार, तिलक चंद्र आदि ने जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights