उत्तराखण्ड में बारात की बस खाई में गिरी,तीन बारातियों की मौत

ce28ddc1-d3e6-4c5a-8eec-4055f8d2001d
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

देहरादून। पौड़ी गढ़वाल से गाजियाबाद जा रही बारातियों की एक बस गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में बस में सवार तीन लोंगो की मौत हो गई।जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं।मृतकों में दूल्हे की बुआ व भाई शामिल हैं।तीनों मृतक उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले बताये जा रहे हैं। बारात दुल्हन को लेकर वापस गाजियाबाद लौट रही थी।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बारात की गाड़ी मिनी बस संख्या UP14 JT- 5234 जो अदालीखाल धूमाकोट से नंन्दगाँव गाजियाबाद को जा रही थी, जिसमे कुल 21 यात्री सवार थे। शंकरपुर चौकी पौड़ी गढवाल चैक पोस्ट से एक कि0मी0 मरचूला की तरफ करीब सौ मीटर गहरी खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सल्ट गोविन्द सिंह मेहता द्वारा मय पुलिस, एफ.एस.टी. टीम व बैरियर में मौजूद I.T.B.P के जवानों के साथ मय आपदा एवं राहत बचाव सामग्री के तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलो को रेस्क्यू कर रोड मे लाया गया, तथा एम्बुलेंस तथा निजी वाहनों की मदद से रेस्क्यू किए गए घायलों को तत्काल उचित उपचार हेतु रामनगर चिकित्सालय मे भेजा गया।तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
हल्द्वानी से डाक्टर यासीन खान

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights