मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 11 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 25.0 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

डीईओ, एसएसपी ने नामांकन की व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

January 20, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।जिला निर्वाचन अधिकारी दीपा रंजन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओपी सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के अंतर्गत आज 21 जनवरी से प्रारंभ होकर 28 जनवरी तक चलने वाले नामांकन की व्यवस्थाओं का गुरुवार को स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।
डीईओ ने निर्देश दिए कि नामांकन कक्षों में सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहे छुटपुट कमियों को तत्काल प्रभाव से दुरुस्त किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि निर्वाचन की समस्त प्रक्रियाओं में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन विशेष तौर पर कराया जाए। नामांकन के लिए आने वाले उम्मीदवारों एवं उनके साथ आने वाले लोगों को मास्क लगाकर ही प्रवेश दिया जाएगा। डीईओ ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करें। कहीं भी कोई लापरवाही ना होने पाए। सभी प्रकार की तैयारियों को पहले से पूर्ण कर लिया जाए।
निर्वाचन के लिए नामांकन आज 21 जनवरी शुक्रवार को, नाम निर्देशन हेतु अंतिम तिथि 28 जनवरी शुक्रवार को, नाम निर्देशन की जांच 29 जनवरी शनिवार को, नाम वापसी हेतु अंतिम तिथि 31 जनवरी सोमवार को, मतदान 14 फरवरी सोमवार को तथा मतगणना 10 मार्च गुरुवार को होगी।
112 बिसौली अ0जा0 के लिए न्यायालय अपर जिलाधिकारी प्रशासन बदायूं के कक्ष संख्या 02, 113 सहसवान के लिए न्यायालय अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कक्ष संख्या 01, 114 बिल्सी के लिए कार्यालय जिला पूर्ति अधिकारी, 115 बदायूं के लिए कार्यालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, 116 शेखुपुर के लिए न्यायालय कक्ष सिटी मजिस्ट्रेट/कलेक्टर कक्ष संख्या 03 एवं 117 दातागंज के लिए कार्यालय गंगा एक्सप्रेसवे कक्ष संख्या 02 में नामांकन कराए जाएंगे।
डीईओ ने अवगत कराया है कि बैरिकेटिंग, बैठने की व्यवस्था, आवागमन के रास्तों, वाहन पार्किंग सहित अन्य समस्त व्यवस्थाओं को पूर्ण रूप से समय से दुरुस्त कर लिया गया है।
विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 2385897 है जिसमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 1281273, महिला मतदाताओं की संख्या 1104457 व अन्य मतदाताओं की संख्या 167 है। 80 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं की संख्या 22147, दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 20625, 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 45497 है। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 2731 जनपद में मतदाताओं का जेंडर रेशियो 862, जनपद में मतदाताओं को ईपी0 रेशियो 53.76 प्रतिशत है। उन्होंने निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत सख्ती के साथ पालन कराया जाए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights