मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 11 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 25.0 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बसपा को बड़ा झटका, श्याम कुमार दिवाकर, श्रीराम चौधरी सहित सैकड़ो बसपाइयों के साथ भाजपा में शामिल

January 20, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जनपद में आज बसपा को तगड़ा झटका लगा है। बसपा के कद्दावर नेता,पूर्व जिलाध्यक्ष, सेक्टर कोऑर्डिनेटर रहे श्याम कुमार दिवाकर अपने सैकड़ो समर्थकों व बसपा कार्यकर्ताओ के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे जनपद में बसपा और अधिक कमजोर होना मानी जा रही है।
विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से जिस तरह से भाजपा का जनाधार व लहर तेजी से परवान चढ़ रही है। उसी गति से सपा-बसपा के कद्दावर नेता और कार्यकर्ता तेजी से बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हो रहे है। यह सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। नामांकन से एक दिन पूर्व भाजपा के इस झटके से बसपा में खलबली मच गई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


मोदी जी और योगी जी की नीतियों व विकास कार्यो से प्रभावित होकर भाजपा जिला कार्यालय पर बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व कोऑर्डिनेटर श्याम कुमार दिवाकर, विधानसभा अध्यक्ष, सेक्टर कोऑर्डिनेटर रहे श्रीराम चौधरी ने सैकड़ो बसपा कार्यकर्ताओ के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता एवं नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता व नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने दोनों नेताओं और उनके साथ भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओ को भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया।

बसपा छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले दोनो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जिले की छह विधानसभा सीटों पर भाजपा की विजय पताका फहराने का संकल्प लिया।

यहाँ उल्लेखनीय है कि श्याम कुमार दिवाकर बसपा में कद्दावर नेता रहे है। वह वर्ष 1988 से बसपा में सक्रिय है। वह बसपा में नगर उपाध्यक्ष, जिला प्रचार मंत्री, जिला संगठन मंत्री, जिला महासचिव, जिला सहसंयोजक (बसपा मुस्लिम समाज), जिला संयोजक के बाद वर्ष 1996 में जिला अध्यक्ष बने। इसके बाद मंडलीय अध्यक्ष (बसपा सुरक्षा दल), वर्ष 2009-10 तक फिर जिलाध्यक्ष रहे, फिर जिला प्रभारी,सेक्टर कोऑर्डिनेटर (कश्यप समाज), जोनल कोऑर्डिनेटर, जिला प्रभारी, बदायूं लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी रहे, अभी भी बसपा के सक्रिय वरिष्ठ नेता थे।
वह इसके अलावा अधिवक्ता एलएलसी सृजन मिशन भारत के प्रदेश अध्यक्ष, जाटव महासभा के जिला अध्यक्ष, डॉ भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति के पूर्व संयोजक व जिलाध्यक्ष, स्वामी भुदत आश्रम (राधा स्वामी सत्संग) के प्रबंधक व कानूनी सलाहकार समेत विभिन्न पदों पर है।

इस मौके पर पूर्व दर्जा मंत्री राममूर्ति लाल जाटव जुगेन्द्र राठौर मनोज मसीह आतिफ़ निज़ामी अरशद अल्वी पारस गुप्ता समेत तमाम उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights