सर्व समाज ने पुण्य तिथि पर किया महाराणा प्रताप का भावपूर्ण स्मरण

IMG-20220119-WA0487
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट एवं क्षत्रिय महासभा बदायूं के तत्वावधान में महाराणा प्रताप की पुण्य तिथि के अवसर पर जनपद के पचास हजार से अधिक परिवारों में  महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण/पुष्पार्चन कर आस्था वयक्त की गई। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

कोविड़ गाइडलाइन का पालन करते हुए क्षत्रिय महासभा बदायूं, महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा कड़कड़ाती ठंड में चौक पर स्वच्छता अभियान चलाया तादांतर चौक को फूलो से सजाया गया। महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट व क्षत्रिय महासभा बदायूं के पदाधिकारियों व गणमान्य नागरिकों  ने महाराणा प्रताप चौंक पर एकत्र हो राष्ट्र नायक, जन जन की आस्था के केंद्र महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।


इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट ने कहा कि महाराणा प्रताप एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे, महान योद्धा थे, शस्त्र और शास्त्र पर उनका समान अधिकार था।  उन्होंने अपना सर्वस्व देश के लिए न्योछावर कर दिया। उनकी वीरगाथा की कहानियां भारत में ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व में  सुनाई जाती है। आज हमे महाराणा प्रताप के बताये गये मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।
क्षत्रिय महासभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह ने कहा कि  हमारा सौभाग्य है कि हमने उस भारत भूमि मेंं जन्म लिया जहां महाराणा प्रताप जैसे राष्ट्रभक्त पैदा हुए। महाराणा प्रताप वीर शिरोमणि होने के साथ ही राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक हैं। सम्पूर्ण जीवन उन्होंने देश और समाज के लिए जिया। हमारे देश के नागरिकों को महाराणा प्रताप से देशभक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए।


माल्यार्पण करने वालों में प्रमुख रूप से नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता, जिला अध्यक्ष भाजपा राजीव गुप्ता, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद दीपमाला गोयल, बसपा नेता राजेश कुमार सिंह, कांग्रेस नेत्री रजनी सिंह, अध्यक्ष जिला सहकारी संघ रविन्द्र पाल सिंह,  ब्लाक प्रमुख जगत यादवेंद्र सिंह शाक्य, भाजपा नेता सुधीर श्रीवास्तव, दयाराम व्यास, भीमसेन सागर, डॉ राजेश कुमार सिंह चौहान,  आदि गणमान्य नागरिक सम्मिलित रहे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ ट्रस्टी धनपाल सिंह, संरक्षक राणा प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा बदायूं राकेश सिंह, जिला महासचिव अखिलेश चौहान, जिला सचिव दिनेश सिंह एडवोकेट, जिला अध्यक्ष सैनिक सभा रतनवीर सिंह, जिला अध्यक्ष अधिवक्ता सभा सूरज पाल सिंह सोलंकी एडवोकेट, जिला अध्यक्ष दिव्यांग सभा धर्मेंद्र सिंह वैध, जिला महासचिव कृषक सभा विनय कुमार सिंह, संग्राम सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह एडवोकेट, सुनील कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, वीरेश तोमर, हामिद अली राजपूत, राजू मौर्य सभासद, वीरेन्द्र गौड़ एडवोकेट, टेकचंद पाल, रंजीत सिंह, मनोज चंदेल, सुमित कुमार सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights