मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 23 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 14.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
बरेली में ब्लैकआउट मॉकड्रिल, सायरन बजते ही परखी गई आपातकालीन तैयारियांबदायूं में ब्लैकआउट मॉकड्रिल, परखी गई आपातकालीन तैयारियां,सायरन बजाकर ब्लैकआउट और सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया को परखाभाजपा के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुते का निधन, 72 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांसUP विधानसभा चुनाव 2027: INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे के लिए अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय कमेटीनेताजी की जयंती पर फरीदपुर से गूंजा सामाजिक न्याय का संदेश, संविधान विरोधी ताकतों को सत्ता से बाहर करने के संकल्प के साथ पीडीए जनचेतना पदयात्रा रवानामुलायम सिंह यादव की जयंती पर मढ़ीनाथ में उमड़ी भीड़, राजेश अग्रवाल ने की पीडीए महापंचायत
Delhi

समाजवादी पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

January 16, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली ।  उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद तमाम दल अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर रही है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के बाद आज उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की। समाजवादी पार्टी की पहली सूची में 30 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। समाजवादी पार्टी के प्रत्‍याशियों की सूची पार्टी के राष्‍ट्रीय सचिव और उत्तराखंड प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने जारी की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उत्तरकाशी की दो विधानसभा सीटों, पुरोला से श्री चयन सिंह और गंगोत्री से पंडित विजय बहुगुणा को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं देहरादून की धरमपुर सीट से मो. नासिर और देहरादून कैंट से डॉ. राकेश पाठक को समाजवादी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

आपको बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अभी भाजपा और कांग्रेस ने प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट जारी नहीं है। हालांकि आम आदमी पार्टी ने कुछ सीटों पर प्रत्‍याशी घोषित कर दिए हैं। 

गौरतलब है कि उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होगा। प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को वोटिंग होगी। नामांकन की अधिसूचना: 21 जनवरी, नामांकन फॉर्म दाखिल करने की तिथि: 28 जनवरी, नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी : 29 जनवरी, नामांकन वापस लेने की तिथि: 31 जनवरी है। उत्तराखंड में कुल 81 लाख 43 हजार 922 वोटर्स हैं। उत्तराखंड में हर 692 वोटरों पर एक पोलिंग स्टेशन होगा। 10 मार्च 2022 को मतगणना की जाएगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights