राजकीय महाविद्यालय में सामूहिक सूर्य नमस्कार और स्वच्छता के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

d03ecfc2-614b-46ad-8611-2a08bbbbbb111
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता एक्शन प्लान कार्यक्रम के छठे दिन मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार तथा “स्वच्छ भारत की दिशा में युवाओं का योगदान” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल के निर्देशन में सभी स्वयसेविओं ने आज़ादी के अमृत महोत्सव तथा फिट इंडिया अभियान के द्वारा पूरे देश में 75 करोड़ नागरिकों का एक साथ सूर्य नमस्कार करने की योजना में शामिल होते हुए सूर्य नमस्कार किया।


राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा स्वच्छता एक्शन प्लान एवं नेहरू युवा केन्द्र द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता हेतु युवा सप्ताह के अंतर्गत महाविद्यालय के सभागार में कोविड के नियमों का पालन करते हुए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने शारीरिक दूरी बनाते हुए मास्क लगाकर प्रतिभाग किया। “स्वच्छ भारत की दिशा में युवाओं का योगदान” विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बी ए प्रथम वर्ष की छात्रा कुमारी स्नेहा पांडे को प्राप्त हुआ। दूसरे स्थान पर बी ए प्रथम वर्ष की कुमारी वर्षा रही। तीसरा स्थान संयुक्त रूप से एमकॉम प्रथम वर्ष की शिवांगी, बी ए प्रथम वर्ष की राखी एवं सोनम को प्राप्त हुआ। निर्णायक के रूप में इतिहास के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ संजय कुमार, समाजशास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सतीश सिंह यादव एवं राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर दिलीप वर्मा ने सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के रविंद्र सिंह यादव,रिंकू यादव, एनएसएस की स्वयंसेवी वैष्णवी गुप्ता,अनुज प्रताप,प्रशांत भाटिया, मंजू वर्मा,रिंकू कश्यप,शिल्पी सिंह, दीपमाला मिश्रा,साक्षी गुप्ता, खुशबू, रामबाला,रागिनी,पायल जादौन, अचल यादव, आदित्य यादव,अमित कुमार,आशीष कुमार,कोमल श्रीवास्तव,अनवीसा मिश्रा,सृष्टि भारती,रागिनी,पूनम,सीमा,सिकल यादव,आरती,शीतल,अनामिका शाक्य, नेहा शाक्य आदि उपस्थित थे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights