मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 11 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मकर संक्रांति पर हुआ पांच कुंडीय यज्ञ

January 14, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

 सहसवान। शुक्रवार को आर्य समाज भवन में मकर संक्रांति के मौके पर वृहद पांच कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें महर्षि दयानंद आर्य गुरुकुल कोठरा रसूलपुर कलां के आचार्य अर्जुन देव एवं उनके गुरुकुल के ब्रह्मचारी ने पांचकुंडीय यज्ञ को संपन्न कराया। भजन उपदेशक आचार्य संजीव रूप ने कहा यदि देश है तो हम हैं देश नहीं है तो हम भी नहीं हैं। पंडित उदय राज आर्य, अलका आर्य, राष्ट्रीय वीर दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र आर्य, रामौतार कश्यप, जिला सभा के प्रधान नरसिंह आर्य, यदुवंश आर्य ने कहा मकर संक्रांति यह हमारा पावन पर्व है। पांचकुंडीय यज्ञ में डॉ सुशील केसरी, मीरा गुप्ता, विशन बाबू, धन देवी, शिवचरण लाल, विजय कुमार, कुसुम, धर्मेंद्र आर्य, अलका आर्य ने श्रद्धा के साथ आहुतियां दीं। राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीपी यादव पूर्णाहुति में आहुति देकर यज्ञ को संपन्न करवाया। उन्होंने कहा कि आर्य समाज एक पवित्र संस्था है। मेरे दादा परदादा आर्य समाजी स्वतंत्रता सेनानी थे। मैं उनका बालक हूं तो मेरा भी कर्तव्य है आर्य समाज के लिए कुछ करूं। अंत में प्रधानाचार्य अमन शर्मा ने सभी के लिए खिचड़ी का प्रसाद बंटवाया। आर्य समाज के प्रधान रविंद्र जोहरी ने सभी का धन्यवाद किया कार्यक्रम के संयोजक आचार्य अर्जुन देव ने कहा प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर विनोद शर्मा, जीतपाल, यतेंद्र कुमार, नेतराम आर्य, रुकुम सिंह यादव, जितेंद्र कुमार, अतुल फौजी आदि मौजूद रहे। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights