विवेकानंद के आदर्शों को जीवन मे अपनाएं
बरेली। शहर विधायक डॉ अरूण कुमार सक्सेना ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से सभी को सीख लेनी चाहिए । कायस्थ चेतना मंच के 16 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम में डॉ अरुण ने कहा कि स्वस्मि जी ने विदेश में भी भारत का परचम लहराया। रोटरी भवन में कायस्थ चेतना मंच के हुए कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्वलित कर, मीरा मोहन, चित्रा जौहरी, प्रीति सक्सेना ने चित्रगुप्त वंदना की। स्वागत गीत महिला जिला अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद माया सक्सेना ने प्रस्तुत किया। सुरेन्द्र वीनू सिन्हा ने सभी का स्वागत किया, तत्पश्चात महासचिव अमित सक्सेना ने आख्या एवम आय व्यय का व्योरा कोषाध्यक्ष डॉ पूजा सक्सेना ने दिया। मुख्य वक्ता के रूप में आलोक प्रकाश ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमारा समाज जाग्रत हो और मजबूत बनें।

उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद की कम उम्र में इतनी पढ़ाई से भी हमें सीख लेनी चाहिए। एडवोकेट संभव शील ने कहा शिकागों में उनके भाषण को सभी को सुनना चाहिए। चित्रा जौहरी ने अखिलेश सक्सेना के द्वारा लिखित कविता सुनायी। अशोक सक्सेना ने सोये समाज को जगाने के लिए कहा। आशीष जौहरी ने कायस्थ चेतना मंच के कार्यो पर प्रकाश डाला। चंद्र भूषण शील ने निबन्ध प्रतियोगिता में विजयी तीन प्रतियोगीओ के नाम घोषित किए गए जिसमे सुरेन्द्र वीनू सिन्हा प्रथम, सुधीर मोहन द्वतीय, रजनी सक्सेना तृतीय रहीं। विकल्प सक्सेना ने मंच संचालन किया। पार्षद शालिनी जौहरी और शशि सक्सेना ने भी अपने विचार रखे। मेधांश शील ने डान्स प्रस्तुत किया। कायस्थ चेतना मंच के संरक्षक उपजा प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना ने भी विचार रखें। आयोजन में मुकेश सक्सेना, वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना, अविनाश सक्सेना, पल्लवी सक्सेना, शशि सक्सेना, बी के सक्सेना, दीपक सक्सेना आदि उपस्थित रहे। समापन पर अध्यक्ष संजय सक्सेना ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। और एक ग़रीब कन्या की शादी के लिए 11 हजार एक सो रुपये मंच की और से दिये । इससे पूर्व कायस्थ चेतना मंच ने विवेकानंद की प्रतिमा पर एकत्र हो कर माल्यार्पण भी किया।

निर्भय सक्सेना













































































