मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सभी मतदाता भयरहित होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें

January 12, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पुलिस ने किया रुट मार्च

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बिल्सी। आज बुधवार को एसडीएम वीके मिश्रा और पुलिस क्षेत्राधिकारी बलदेव सिंह खनेड़ा ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ नगर समेत क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक संवेदनशील और अति संवेदनशील गांवों में जाकर पैदल रूट मार्च किया। साथ ही क्षेत्र की जनता से विधानसभा चुनाव में भयरहित होकर मतदान करने की अपील की। साथ ही देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना महामारी के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। पुलिस फोर्स ने सबसे पहले बिल्सी नगर और उसके बाद क्षेत्र के गांव पहाड़पुर, रिसौली, सतेती, ओया, खैरी, बेहटा गुसाई में जाकर पैदल रूट मार्च किया। सीओ ने कहा कि सभी मतदाता चुनाव वाले दिन भयरहित होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। यदि कोई भी व्यक्ति उन्हे किसी तरह का प्रलोभन देने की कोशिश करें तो वह तुंरत पुलिस कंट्रोल रुम को इसकी सूचना दे। ताकि उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि जनता से कोविड के नियमों का पालन करने को अपील की तथा मास्क का शत प्रतिशत प्रयोग करने को कहा। इस दौरान रास्ते में बिना मास्क पहने मिले व्यक्तियों को मास्क वितरित किए और हिदायत देते हुए कहा अगर आज के बाद कोई व्यक्ति बिना मास्क नजर आया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों से भी कहा कि बिना मास्क पहने व्यक्ति को कोई भी सामान न दे। इस मौके पर एसआई धर्मपाल सिंह, दानवीर सिंह, ललित यादव आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights