बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में आज बुधवार को 15 से 18 वर्ष के 207 बच्चों को कोरोना महामारी से बचने के लिए टीकाकरण किया गया। कोरोना महामारी से बचने के लिए जरुरी सलाह भी दी गई। विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए सरकार द्वारा विद्यालय में जो टीकाकरण कराया जा रहा है। वह अत्यंत सराहनीय कदम है। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि बच्चों में वैक्सीन लगवाना बहुत जरुरी है। लगातार ओमिक्रोन और कोविड के केस बढ़ रहे हैं। इससे बचाव के लिए वैक्सीनेशन बहुत जरुरी है। प्रशासक उत्कर्ष सक्सेना ने कहा कि वैक्सीन के द्वारा ही हम इस महामारी को जड़ से मिटा सकते है। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूज रहे।