प्राब्लम सॉल्विंग और आइडिएशन विषय पर हुआ कार्यशाला का आयोजन
शाहजहांपुर ।स्वामी शुकदेवानन्द महाविद्यालय में चल रहे अमृत महोत्सव के अन्तर्गत वाणिज्य संकाय और और गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान में (आई0आई0सी0 स्टार्ट-अप सेल उद्योग मंत्रालय द्वारा प्रायोजित) प्राब्लम सॉल्विंग और आइडिएशन विषय पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता कपिल पाण्डेय, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय रहे। मि0 कपिल पाण्डेय ने बताया कि आज हमारे चारों तरफ व्यावसायिक समस्याऐं हैं और जब हम उनका समाधान ढूंढते हैं तो उसे समस्या समाधान अथवा नवाचार कहते हैं।उन्होंने कहा कि मानव एक आइडिया जेनरेशन मशीन है लेकिन समस्या यह है कि हमें यह नहीं पता होता है कि उस आईडिया का हमें किस प्रकार प्रयोग करना है।

उन्होंने व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए नए-नए टिप्स दिए तथा बताया कि हमें लोकल रिसोर्स से नए-नए आईडिया जनरेट करके अपने क्षेत्र में स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने व्यवसायिक आइडिया के विभिन्न प्रकारों को विस्तार से बताते हुए कहा कि आईडिया तब तक उसे आईडिया नहीं कहा जा सकता जब तक पूर्ण रूप से वर्तमान अथवा भविष्य में लाभदायक ना हो। इसके लिए किसी भी आईडिया का सुव्यवस्थित ढंग से परीक्षण करना चाहिए। कार्यशाला का संचालन जागृति गुप्ता एवं रजत सैनी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यशाला के प्रारम्भ में रजत सैनी नें अतिथियों का परिचय दिया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 के0 के0 वर्मा ने दिया।

डिग्री मेले का हुआ समापन एसएस कॉलेज में पिछले 3 दिन से चल रहे डिग्री मेले का समापन हो गया l समापन के दिन भारी संख्या में विद्यार्थी डिग्री लेने के लिए उमड़ पड़े । मेले के पहले दिन 78 डिग्रियां वितरित की गई थी दूसरे दिन 206 डिग्रियां और अंतिम दिन 335 डिग्रियां वितरित की गई। मेले में 3 दिनों के अंदर कुल 619 विद्यार्थियों ने डिग्रियां प्राप्त की । प्राचार्य डॉ अनुराग अग्रवाल ने बताया कि यद्यपि डिग्री मेला समाप्त हो गया है किंतु आगे भी छात्र दोपहर 12:00 बजे से 2:00 के मध्य अपनी डिग्रियां प्राप्त कर सकते हैं।














































































