राजकीय महाविद्यालय परिसर में एनएसएस ने चलाया वृहद स्वच्छता अभियान

0fcc50bd-fb0c-481b-86ec-1f69dd1b5853
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों के द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता एक्शन प्लान कार्यक्रम के तीसरे दिन एनएसएस के जिला नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में स्वयंसेविओं ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयसेविओं ने महाविद्यालय के मुख्य भवन के चारों तरफ पहले प्लास्टिक को इकट्ठा किया तथा बरसात के दिनों में हुए हुए झाड़ झंकार को फावड़े से काट कर साफ किया। महाविद्यालय परिसर के अंदर की नालियों को भी फावड़े से साफ कर जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया। क्रीड़ांगन, एनएसएस के गोद लिए हुए पार्क एवं एनसीसी के द्वारा गोद लिए गए पार्क की भी सफाई की गई। स्वच्छता के बाद इकट्ठा किए गए कूड़े कचरे का निस्तारण किया गया। तत्पश्चात स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत विषय पर गोष्ठी का आयोजन हुआ,जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अंशु सत्यार्थी ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


गोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि महात्मा गांधी का सपना स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत को साकार करने के लिए एनएसएस के स्वयंसेवियों को आम जनता को जागरूक करने के साथ व्यक्तिगत स्तर पर भी जागरूक रहना होगा।उन्होंने कहा कि गन्दगी एक अभिशाप है जो अधिकांश बीमारियों का कारण बनता है।मलेरिया,इंसेफेलाइटिस, टाइफाइड, एलर्जी,त्वचा रोग,अस्थमा यहां तक की कोविड-19 सँक्रमण के पीछे भी अस्वच्छ जीवनशैली एक कारण है। गोष्ठी को डॉ बरखा,डॉ संजय कुमार, डॉ सतीश यादव,डॉ राजधारी यादव, डॉ सचिन राघव आदि ने सम्बोधित किया। संचालन लक्ष्मीबाई ईकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ बबीता यादव ने किया।
इस अवसर पर वैष्णवी गुप्ता,प्रिया, आशीष यादव, मंजू वर्मा,सोनू, विवेक, सचिन यादव, पायल जादौन,बबली सागर, केशव, राजमाला, दीपमाला मिश्रा,शिवांगी,साक्षी,आशीष कुमार, रिंकू कश्यप,स्नेहा पांडे,वर्षा,कोमल श्रीवास्तव,अन्विशा मिश्रा, रागिनी, आदित्य यादव, प्रशांत,अनुज प्रताप सिंह,सीकल,नेहा शाक्य,अनामिका शाक्य,सृष्टि भारती,अतुल यादव,राखी, समरीन,अपसार गाज़ी आदि उपस्थित थे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights