मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

एसएस कॉलेज में हुआ तीन दिवसीय डिग्री मेले का उद्घाटन

January 9, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर। आज एसएस कॉलेज में तीन दिवसीय उपाधि वितरण मेले का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने फीता काटकर तथा मां सरस्वती और स्वामी शुकदेवानंद जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करके किया । इस अवसर पर छात्र- छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा उपाधि विद्यार्थियों को उनके दायित्व का बोध कराती है । उपाधि प्राप्त करने के उपरांत शिक्षित युवाओं का दायित्व बनता है कि वह समाज में शिक्षा का प्रचार -प्रसार करें और अपने कार्यों के माध्यम से समाज की उन्नति में सहयोग करें ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनुराग अग्रवाल ने कहा कि डिग्री गुरु-दीक्षा का अंतिम सोपान होती है जिस तरहा यज्ञोपवीत धारक को एक मर्यादित और अनुशासित जीवन जीना होता है उसी प्रकार उपाधि धारक को भी गरिमापूर्ण तरीके से परिवार और समाज के निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन करना होता है। उन्होंने बताया कि डिग्री वितरण मेला दिनांक 10 और 11 जनवरी को भी लगेगा । मेले के अंतर्गत वर्ष 2017 की डिग्रियां सुषमा मल्होत्रा द्वारा B.Ed पुस्तकालय में, वर्ष 2018 की डिग्रियां चंद्रभान त्रिपाठी द्वारा नियंत्रण कक्ष में और वर्ष 2019 की डिग्रियां हिमांशु मिश्रा द्वारा कक्ष संख्या बी-5 में प्रातः 11:00 बजे से साएं 4:00 बजे के मध्य वितरित की जाएंगी।

छात्र- छात्राओं को अपने साथ मूल अंक तालिका ,अंक तालिका की छाया प्रति, आधार कार्ड की छाया प्रति और पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा । आज खराब मौसम के बाद भी 78 छात्र- छात्राओं ने मेले में आकर डिग्रियां लीं। कुछ छात्र हरदोई, बरेली, जयपुर और दिल्ली से भी डिग्री लेने आये। मेले के उद्घाटन के अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव डॉ ए के मिश्रा, ओमकार मनीषी , मोहम्मद इरफान, संजीव गुप्ता, साकेत चतुर्वेदी , गौरव मिश्रा , भरत शर्मा, डॉक्टर के के वर्मा, डॉक्टर अर्चना गर्ग ,डॉ विकास खुराना, कुमारी रश्मि राठौर, श्रीप्रकाश डबराल, पवन कुमार, बृजेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार ,मनीष कुमार, कमलेश त्रिवेदी ,हरेंद्र नाथ त्रिपाठी आदि उपस्थित थे ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights