बदायूं। आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज मोदी ने 115 बदायूँ विधानसभा पर जिला अध्यक्ष भाजपा राजीव कुमार गुप्ता एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा ब्रज क्षेत्र लक्ष्मीकांत महेश्वरी को अपना आवेदन दिया । और कहा एक छोटे से प्रयास के रूप में उक्त याचना पत्र इस आशा से प्रस्तुत और प्रेषित है कि 115 विधानसभा बदायूं में जीत का समीकरण स्पष्ट प्रतीत होता है। सहयोग एवं आशीर्वाद के रूप में यदि उक्त विधानसभा में अवसर दिया गया तो निश्चित रूप से हम जीत का क्रम बड़े अंतर से दोहराएंगे और यह भी कहा अब की बार 350 पार। इस मौके पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा की पूरी टीम एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे