मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 23 September 2026
SKS24NEWSख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
सुर्खियाँ
Delhi

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच PM मोदी ने की समीक्षा बैठक

January 9, 2022By sharad kumar0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर रविवार शाम एक उच्च स्तरीय बैठक में वर्तमान स्थिति की समीक्षा की.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉनफ्रेंस के माध्यम से हुई इस बैठक में कोविड-19 की ताजा स्थिति की समीक्षा की. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोविड-19 के नए स्वरूप ओमिक्रॉन से संक्रमण के 552 नए मामले सामने आने के बाद रविवार को देश इससे संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 3,623 हो गई है.मंत्रालय के सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,59,632 नए मामले सामने आए, जो पिछले 224 दिन में सामने आए सर्वाधिक दैनिक मामले हैं. इसके साथ ही देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 5,90,611 हो गई है, जो करीब 197 दिन में सर्वाधिक है. देश में पिछले 24 घंटे में 327 लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,83,790 हो गई है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

ओमिक्रॉन मामलों का अपडेट

ओमिक्रॉन के 3,623 मामलों में से 1,409 लोग या तो देश से बाहर चले गए हैं या स्वस्थ हो गए हैं. महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सर्वाधिक 1,009 मामले सामने आए. इसके बाद दिल्ली में 513, कर्नाटक में 441, राजस्थान में 373, केरल में 333 और गुजरात में 204 मामले सामने आए. देश में इससे पहले पिछले साल 29 मई को संक्रमण के 1,65,553 मामले सामने आए थे.

स्वास्थ्य मंत्रीं करेंगे बैठक

सरकारी सूत्रों की मानें तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया सोमवार को COVID-19 स्थिति पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights