मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 23 September 2026
SKS24NEWSख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
सुर्खियाँ
Delhi

कोरोना के बिगड़ते हालात पर PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग शुरू

January 9, 2022By sharad kumar0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति की समीक्षा के लिए उच्च अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं. इस बीच, समाचार एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया सोमवार को कोविड-19 स्थिति पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पीएम मोदी की यह अहम बैठक ऐसे समय में हो रही है, जबकि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,59,632 नए मामले सामने आए, जो पिछले 224 दिन में सामने आए सर्वाधिक दैनिक मामले हैं. देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 5,90,611 हो गई है, जो करीब 197 दिन में सर्वाधिक है.

इससे पहले पिछले साल 29 मई को संक्रमण के 1,65,553 मामले सामने आए थे. देश में पिछले 24 घंटे में 327 लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,83,790 हो गई है. मंत्रालय के सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार,  भारत में ओमिक्रॉन स्वरूप से संक्रमण के 552 नए मामले सामने आने के बाद देश के 27 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के इस स्वरूप से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,623 हो गई है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights