जिला मुख्‍यालय पर सपा का प्रदर्शन-लाठीचार्ज, ह‍िरासत में ल‍िए गए कार्यकर्ता

3
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में पिछले 19 दिनों से आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में सोमवार को समाजवादी पार्टी ने राजधानी के जिला मुख्‍यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। सोमवार को जिला मुख्यालय पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां से कलेक्ट्रेट जाते हुए पुलिस ने कार्यालय के पास ही बेरिकेडिंग कर सबको रोक लिया। उग्र हो रहे कार्यकर्ताओ को रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। गन्ने और संतरे लेकर कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।पूर्व नगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी, नगर महासचिव सौरभ सिंह यादव, प्रवक्ता डॉक्टर आशुतोष वर्मा, महिला नगर अध्यक्ष किरण पांडेय, महासचिव कहकशा सिद्दीकी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव सहित कई कार्यकर्ता यहां मौजूद हैं। पार्टी इससे पहले कृषि कानून के विरोध में किसान यात्रा निकाल रही थीकेंद्र सरकार चाहती है कि कृषि कानूनों को लेकर चल रहे गतिरोध को बातचीत के माध्यम से खत्म किया जाए, लेकिन किसान इसको वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं। इस दौरान किसान संगठनों और सरकार के बीच कई दौर की बातचीत भी हो चुकी है, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला है।नगर अध्य्क्ष सुशील दीक्षित और महासचिव सौरभ सिंह यादव गिरफ्तार। पुल‍िस वैन में भरकर भेज गए कार्यकर्ता। वहीं नगर अध्य्क्ष सुशील दीक्षित सहित कार्यकर्ताओ को लेकर जा रही पुलिस की बस ओडियन सिनेमा के सामने खराब हो गई।भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में क‍िसान सोमवार को रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के आवास 4 दिलकुशा आवास पर ज्ञापन सौंपने जाएंगे। मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर को भी ज्ञापन सौपेंगे। आम आदमी पार्टी  की 75 ज़िला इकाई भी क‍िसान आंदोलन में शाम‍िल होगी। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights