मथुरा में एक और विदेशी महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंंप

coronavirus-black-fungus_1621252160
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। कोरोना के नए वेरिएंट ने देश-प्रदेश में एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है. यूपी भी इस डर से अछूता नहीं है. इसी बीच मथुरा में एक और विदेशी महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. 4 विदेशियों में कोरोना संक्रमण से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. सुरक्षा के मद्देनजर CMO ने विदेशों से आ रहे लोगों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए. स्वास्थ्य विभाग ने वृंदावन के शीतल छाया क्षेत्र को कैंटोनमेंट क्षेत्र घोषित किया. 44 लोगों की सैंपल टेस्ट के साथ टेस्टिंग बढ़ाई कोरोना के वेरिएंट की जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजे गए हैं. वहीं, कोरोना पॉजिटिव लोगों को होम आइसोलेशन कर नजर रखी जा रही है. 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इसके अलावा सीतापुर जिले में भी कोरोना का एक मरीज सामने आया है, जिससे स्वास्थ्य महकमे में अफरा-तफरी मच गयी है. बता दें कि जिले में एक महीने बाद कोरोना का मरीज मिला है. इस बात की सीएमओ ने पुष्टि की है.

ओमिक्रॉन वायरस को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने की ये बात 
उत्तर प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह से ओमिक्रॉन वायरस को लेकर खास बातचीत की. उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट किया गया है. इसके साथ-साथ अस्पतालों में बेड ऑक्सिजन की व्यवस्था कर ली गई है. एयरपोर्ट पर भी जांच की सुविधा की गई है, जिससे समय रहते चिन्हित कर उन्हें उचित इलाज दिया जा सके.  

स्वास्थ मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार और डब्ल्यूएचओ के द्वारा दी गए सभी निर्देशों को उत्तर प्रदेश में पालन किया जाएगा. इसके तहत विदेश से आने वाले यात्रियों को 7 दिन तक क्वॉरेंटाइन में रहना होगा. नए वेरिएंट से लड़ने के लिए उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है. 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights