मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 23 September 2026
SKS24NEWSख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
सुर्खियाँ
Delhi

भारत बंद के बीच सिंघु बॉर्डर पर एक किसान की मौत, कारण पोस्ट मॉर्टम के बाद

September 27, 2021By sharad kumar0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। किसानों के भारत बंद के दौरान दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर एक किसान की मौत। पुलिस का कहना है कि किसान की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। पुलिस ने कहा है कि किसान की मौत का असली कारण पोस्ट मॉर्टम के बाद ही पता लगेगा। केंद्र सरकार के लाए तीन कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में देशभर के 40 से ज्यादा किसान संगठनों ने आज भारत बंद किया हुआ है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

किसान संगठनों ने सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक के लिए यह भारत बंद बुलाया जिसके तहत सभी सरकारी और निजी दफ्तरों, संस्थानों, दुकानों और उद्योगों को बंद रखने की अपील की गई है। हालांकि, किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सभी जरूरी सेवाएं जैसे अस्पताल, मेडिकल स्टोर आदि अपना काम जारी रख सकते हैं। भारत बंद की वजह से जगह-जगह भयंकर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है।

गुरुग्राम-दिल्ली हाइवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है  यूपी से गाजीपुर बॉर्डर आ रहे वाहनों को फिलहाल दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से महाराजपुर बॉर्डर, अप्सरा बॉर्डर और भोपुरा बॉर्डर से गुजरने की सलाह दी गई है। किसानों ने भारत बंद के तहत सोमवार को सुबह 6 बजे से ही दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की ऊपर वाली लेन को जाम कर दिया था। 

संयुक्त किसान मोर्चा ने बयान जारी कर यह दावा किया है कि उनके बुलाए भारत बंद को अभूतपूर्व समर्थन मिला है। संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि पंजाब, हरियाणा, केरल, बिहार में पूरी तरह बंद है। 
 

 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights