मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 26 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 17.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
रमनगला में आंबेडकर प्रतिमा विकास योजना के तहत सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ18.25 करोड़ के एसटीपीआई पार्क का उद्घाटन , केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने सीबीगंज में किया लोकार्पण, शुरुआती तीन साल कंपनियों को किराये में मिलेगी विशेष छूटयूपी में भाजपा टिकट काटने का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, 150 से अधिक विधायकों पर खतराबच्चे को जन्म देने के 15 दिन बाद महिला की मौत, परिवार में मचा कोहरामबदायूँ में तालाब में मिला घर से लापता दो वर्षीय मासूम का शव, गांव में मचा हड़कंपराजकीय महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय संविधान दिवस,संविधान के आदर्शों और मूल्यों को आत्मसात कर मौलिक कर्तव्यों के पालन का लिया संकल्प, राजकीय महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय संविधान दिवस
Uttar Pradesh

राजकीय महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय संविधान दिवस,संविधान के आदर्शों और मूल्यों को आत्मसात कर मौलिक कर्तव्यों के पालन का लिया संकल्प, राजकीय महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय संविधान दिवस

November 26, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। राजकीय महाविद्यालय आवास विकास में गुरुवार को राष्ट्रीय संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं राजनीति विज्ञान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने भारतीय संविधान के आदर्शों, मूल्यों एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए संविधान की भावना को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराने के साथ ही मौलिक कर्तव्यों के पालन की शपथ भी दिलाई गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम संयोजक डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने उपस्थित प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) का सामूहिक वाचन कराया। उन्होंने सभी को संविधान में निहित मूल भावनाओं को समझने और अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। साथ ही मौलिक कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाते हुए राष्ट्र और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने भारतीय संविधान के ऐतिहासिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान केवल शासन व्यवस्था का आधार नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक, सामाजिक और राष्ट्रीय एकता की मजबूत नींव है। संविधान में निहित आदर्शों और मूल्यों ने प्रत्येक नागरिक को अधिकारों के साथ-साथ जिम्मेदारियों का बोध कराया है। उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान की मूल भावना को समझकर एक जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योति बिश्नोई, डॉ. संजय कुमार एवं डॉ. गौरव कुमार सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए नागरिकों को अपने संवैधानिक अधिकारों की जानकारी होने के साथ ही मौलिक कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहना आवश्यक है। विद्यार्थियों को संविधान के प्रति सम्मान रखने, सामाजिक समरसता बनाए रखने तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय संविधान के निर्माण और विभिन्न अनुच्छेदों पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए संविधान से संबंधित अपने ज्ञान और समझ का परिचय दिया। प्रतियोगिता में महिमा भारती ने प्रथम, जुबेर मिर्जा बेग ने द्वितीय तथा महक और शिवकुमार ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों की उपलब्धि की सराहना की गई।

कार्यक्रम में अस्मिता सागर, नमी, शिवानी, शिवानी वर्मा, खुशबू यादव, अनामिका सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights