मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 26 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 17.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बच्चे को जन्म देने के 15 दिन बाद महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

November 26, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उसहैत। थाना क्षेत्र के गांव मुगर्रा महानगर में प्रसव के 15 दिन बाद एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला ने 11 नवंबर को घर पर बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन जन्म के तुरंत बाद ही नवजात की मौत हो गई। इसके बाद महिला की तबीयत भी बिगड़ने लगी। बुधवार को हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रात करीब 11 बजे उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह के मुताबिक, हरदोई जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र के गांव बाहपुर निवासी नीलम की शादी करीब तीन साल पहले उसहैत थाना क्षेत्र के गांव मुगर्रा महानगर निवासी आर्येंद्र के साथ हुई थी। 11 नवंबर को नीलम ने घर पर बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन दुर्भाग्यवश नवजात की जन्म के तुरंत बाद ही मौत हो गई। इसके बाद से ही नीलम की तबीयत खराब रहने लगी।

बुधवार को उसकी हालत अधिक बिगड़ने पर उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान रात करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने ससुराल पक्ष पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राप्त शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights