मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 26 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 17.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

यूपी में भाजपा टिकट काटने का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, 150 से अधिक विधायकों पर खतरा

November 26, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी में जुटी भाजपा टिकट वितरण में बड़े बदलाव की रणनीति बना रही है। आंतरिक सर्वे और संगठनात्मक फीडबैक के आधार पर 150 से अधिक सीटों पर मौजूदा विधायकों के खिलाफ नाराजगी सामने आने की चर्चा है। लगातार दो या अधिक बार जीतने वाले विधायक भी टिकट के दायरे में बताए जा रहे हैं। पार्टी पुराने चेहरों की जगह नए, युवा और क्षेत्र में मजबूत पकड़ वाले प्रत्याशियों को मौका देने पर मंथन कर रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

150 से अधिक सीटों पर नाराजगी, दलबदलू भी घेरे में

पार्टी के आकलन में 150 से अधिक सीटों पर विधायकों के खिलाफ नाराजगी की बात सामने आई है। इनमें दूसरे दलों से भाजपा में आए करीब 78 विधायक भी शामिल बताए जा रहे हैं। पहली बार विधायक बने 69 जनप्रतिनिधियों में करीब 80 प्रतिशत को दोबारा मौका मिलने की चर्चा है। टिकट का आधार वरिष्ठता के बजाय जनसंपर्क, संगठन की राय, जातीय समीकरण और जीतने की संभावना बन सकता है।

टिकट काटने का फार्मूला पहले भी रहा सफल

भाजपा 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में बड़े पैमाने पर टिकट बदल चुकी है। 2022 में करीब 106 सीटों पर नए चेहरों को उतारा गया था, जिनमें लगभग 80 प्रत्याशी जीतने में सफल रहे। इस बार टिकट बदलाव का आंकड़ा 50 प्रतिशत से अधिक पहुंचने की चर्चाएं हैं। हालांकि पुराने नेताओं की नाराजगी और बगावत रोकना भी पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी।

68 कमजोर सीटों पर विशेष रणनीति

पार्टी ने ऐसी 68 विधानसभा सीटों पर विशेष ध्यान देने की तैयारी की है, जहां पिछले दो चुनावों से सफलता नहीं मिली। इनमें 24 सीटों पर अतिरिक्त रणनीति के तहत संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर संपर्क, घर-घर अभियान और सरकार की योजनाओं के प्रचार पर जोर दिया जा रहा है।

बदायूं में भी बदल रहे राजनीतिक समीकरण

बिसौली से सपा विधायक आशुतोष मौर्य ने 2024 के राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग कर भाजपा को लाभ पहुंचाया था। इसके बाद सपा नेतृत्व उनसे नाराज है, हालांकि उन्हें निष्कासित नहीं किया गया। उनकी मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं से मुलाकातों के बाद भाजपा में शामिल होने और 2027 में टिकट मिलने की चर्चाएं हैं। इसी बीच कम अंतर से चुनाव हारे भाजपा के पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने उपेक्षा से नाराज होकर भाजपा छोड़ सपा का दामन थाम लिया। यदि भाजपा दूसरे दलों से आए नेताओं को टिकट नहीं देने की रणनीति अपनाती है तो आशुतोष मौर्य का भविष्य भी अधर में पड़ सकता है।

दातागंज के पूर्व विधायक सिनोद शाक्य उर्फ दीपू भैया भी बसपा-सपा के बाद भाजपा में आए, लेकिन अपेक्षित राजनीतिक अवसर नहीं मिलने के बाद हाल में सपा में शामिल हो गए। वहीं राज्यसभा चुनाव में बीएल वर्मा और पूर्व सांसद राजवीर सिंह की दावेदारी के बीच भाजपा ने तीसरे चेहरे धर्मपाल सिंह को मौका दिया। ऐसे उदाहरण संकेत दे रहे हैं कि भाजपा दो दावेदारों के बीच किसी तीसरे नए चेहरे पर भी दांव लगा सकती है। 2027 में टिकट के लिए राजनीतिक कद से ज्यादा सर्वे, संगठन की रिपोर्ट और जीतने की संभावना निर्णायक हो सकती है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights