मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 26 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 17.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

रमनगला में आंबेडकर प्रतिमा विकास योजना के तहत सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ

November 26, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। विधानसभा क्षेत्र बिल्सी के ग्राम रमनगला में आज ‘डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना’ के अंतर्गत सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य सहित भाजपा पदाधिकारियों और ग्रामवासियों ने सहभागिता की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस दौरान विधायक हरीश शाक्य ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित और शोषित वर्गों को सम्मान, समानता और अधिकार दिलाने के लिए समर्पित कर दिया। भारतीय संविधान के माध्यम से उन्होंने देश को न्याय, समानता और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार दिया।

विधायक ने कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमाओं और स्मृति स्थलों का सौंदर्यीकरण केवल निर्माण कार्य नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों और विचारों से जोड़ने का संकल्प है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बाबा साहेब के सम्मान और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर ही समरस, समानतापूर्ण और सशक्त समाज का निर्माण संभव है। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार एवं सम्मान दिलाने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन बिल्सी ओमप्रकाश सागर, मंडल अध्यक्ष बिल्सी ग्रामीण राहुल देव शाक्य, सूरजपाल सागर, डोरी लाल सागर, रामप्रकाश सागर, अनिल कुमार भारती, ऋषिपाल सिंह, चरन सिंह, सरनाम सिंह, नेत्रपाल, सत्यभान सागर, नेमसिंह सागर सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights