मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 25 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 23.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भोजीपुरा में नवनिर्मित पुलिस चौकी जादौपुर का उद्घाटन, 34 गांवों को मिलेगी बेहतर पुलिस सुविधा

November 25, 2026By admin0 comments
👁 6.8K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना भोजीपुरा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में पुलिस विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सोमवार को नवनिर्मित पुलिस चौकी जादौपुर का पुलिस अधीक्षक उत्तरी संतोष कुमार ने उद्घाटन किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के कुशल निर्देशन में स्थापित इस चौकी का उद्देश्य क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक उत्तरी संतोष कुमार ने कहा कि नई पुलिस चौकी की स्थापना से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। साथ ही अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। चौकी के अंतर्गत आसपास के कुल 34 गांवों को शामिल किया गया है। इनमें दभौरा खजुरिया, मसीत, अट्टापट्टी जनूबी, अटामांडा, पडरी खालसा, भोलामानपुर, रूपपुर पंगा, कुआडांडा, सांडा, मैमोर, दलपतपुर, कलारा, बुझिया जनूबी, बुझिया शुमाली, मोहम्मदपुर जटा, हंसा, सादपुर सरौरा, महेशपुर शिवसिंह, महिमा पट्टियां, मल्हापुर और मुसापुर सहित अन्य गांव शामिल हैं।
नई चौकी बनने से इन गांवों के ग्रामीणों को अपनी शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए दूर स्थित थाने तक नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें स्थानीय स्तर पर ही पुलिस सहायता मिल सकेगी।
उद्घाटन कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक विनय अभय सिंह, पवन कुमार, दीपक कुमार, प्रवीण पाठक, हेड कांस्टेबल इरशाद हुसैन सहित अन्य पुलिसकर्मी तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights