मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 25 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 23.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

ककोड़ा मेले में पहली बार सजी काव्य की महफिल, कवियों की रचनाओं से गूंजा गंगा तट

November 25, 2026By admin0 comments
👁 6.7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। रुहेलखंड के मिनी कुंभ के नाम से विख्यात ऐतिहासिक मेला ककोड़ा में इस वर्ष पहली बार साहित्यिक चेतना और काव्य रस की अनूठी धारा प्रवाहित हुई। सोमवार रात गंगा तट पर आयोजित भव्य कवि सम्मेलन में देश के सुप्रसिद्ध कवियों और कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं से ऐसा समां बांधा कि श्रोता देर रात तक काव्य रस में डूबे रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव की पहल पर आयोजित इस कवि सम्मेलन ने धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान रखने वाले मेले को साहित्य एवं संस्कृति के एक नए आयाम से जोड़ दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कवि सम्मेलन में सुप्रसिद्ध कवि नरेंद्र गरल, डॉ. सर्वेश अस्थाना, डॉ. सोनरूपा विशाल, गजेंद्र प्रियासु, मोहित शौर्य और अभिषेक अनंत सहित अन्य रचनाकारों ने अपनी काव्य प्रस्तुतियां दीं। किसी ने अपनी ओजस्वी रचनाओं से राष्ट्रप्रेम और सामाजिक चेतना का संदेश दिया तो किसी ने हास्य, व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। कवयित्रियों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव की इस पहल को मेले की सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार के रूप में देखा जा रहा है। अब तक धार्मिक अनुष्ठानों, गंगा स्नान, कल्पवास और ग्रामीण संस्कृति के लिए पहचान रखने वाले ककोड़ा मेले में साहित्यिक आयोजन ने एक नई परंपरा की शुरुआत की है।

गौरतलब है कि इस वर्ष मेला ककोड़ा का औपचारिक उद्घाटन 23 नवंबर को हुआ, जबकि 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मुख्य गंगा स्नान संपन्न हुआ। मेले में एक दिसंबर तक धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां जारी रहेंगी। ऐसे में कवि सम्मेलन ने आस्था के इस महापर्व में साहित्य की खुशबू भी घोल दी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights