मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 25 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 23.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में धूमधाम से मनाई गई देव दीपावली, हजारों दीपों से जगमगाया मंदिर परिसर

November 25, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। शहर के प्राचीनतम एवं भव्यतम बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर देव दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को हजारों दीपों से रोशन किया गया। भक्तों द्वारा की गई आकर्षक सजावट एवं सुंदर रंगोलियों ने मंदिर की भव्यता में चार चांद लगा दिए।
मंदिर के मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने देव दीपावली के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार तीनों लोकों में त्रिपुरासुर राक्षस के आतंक और अधर्म से देवता एवं मानव भयभीत थे। देवताओं की प्रार्थना पर भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन त्रिपुरासुर का वध कर सभी को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी। इसी कारण भगवान शिव को त्रिपुरारी के नाम से भी जाना जाता है। त्रिपुरासुर के वध से प्रसन्न होकर देवताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर उत्सव मनाया था। तभी से कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाने की परंपरा चली आ रही है।
उन्होंने बताया कि इस पावन अवसर पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर हजारों दीप प्रज्ज्वलित किए और भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा एवं भक्ति अर्पित की। मंदिर के भक्तजनों ने पूरे परिसर को आकर्षक रंगोलियों एवं दीपों से सजाया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में भव्य महाआरती का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर विधि-विधान से पूजन किया तथा आरती के उपरांत प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर मंदिर सेवा समिति के प्रताप चंद्र सेठ, मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल, सुभाष मेहरा, कृष्णा अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights