मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 25 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 23.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दूसरे दिन भी पूरे जोश और उत्साह के साथ निकली PDA जनचेतना पदयात्रा, बाजारों में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

November 25, 2026By admin0 comments
👁 6.7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। महानगर समाजवादी पार्टी की ओर से श्रद्धेय नेता जी मुलायम सिंह यादव की स्मृति में निकाली जा रही 12 दिवसीय PDA जनचेतना पदयात्रा दूसरे दिन मंगलवार को भी पूरे जोश, उत्साह और धूमधाम के साथ सैकड़ों सपाइयों के जत्थे के साथ रवाना हुई। महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी के नेतृत्व में पदयात्रा का शुभारंभ तिलक इंटर कॉलेज, किला से हुआ। पदयात्रा साहूकारा, बड़ा बाजार, कुतुबखाना और बांसमंडी होते हुए शाहमतगंज पहुंची, जहां यात्रा ने विश्राम किया। रास्ते में व्यापारियों, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर पदयात्रा का उत्साह बढ़ाया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पदयात्रा में शामिल सपा नेता और कार्यकर्ता हाथों में भाजपा सरकार की नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी और वोट चोरी जैसे मुद्दों से संबंधित नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ता नारों के माध्यम से जनता को भाजपा सरकार के कथित झूठे वादों और नाकामियों से अवगत कराते नजर आए। वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा किए गए जनकल्याणकारी वादों और योजनाओं को दर्शाती तख्तियों के माध्यम से लोगों से समाजवादी पार्टी को समर्थन देने की अपील भी की गई।

पदयात्रा के दौरान शहर एवं कैंट विधानसभा क्षेत्र से जुड़े पार्टी के कई नेता और संभावित दावेदार भी अपनी सक्रियता दिखाते नजर आए। सभी ने अपने-अपने अंदाज में जनता के बीच पहुंचकर संवाद किया और लोगों का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। बाजारों में पदयात्रा को मिले जनसमर्थन और स्वागत से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और महंगी शिक्षा से परेशान एवं हताश है। महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है और पढ़ाई पूरी करने के बाद भी नौजवान रोजगार के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और उसकी उम्मीदें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर टिकी हैं। वर्ष 2027 में जनता उन्हें उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है।

उन्होंने कहा कि PDA जनचेतना पदयात्रा का उद्देश्य नेता जी मुलायम सिंह यादव के विचारों और समाजवादी मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना तथा पीडीए समाज के अधिकारों, सम्मान और भागीदारी के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
वहीं पद यात्रा के दौरान किला जामा मस्जिद पर पूर्व पार्षद सय्यद अख़लाक़ अली ने, साहूकारा पर मुकेश मिश्रा, राहुल मिश्रा, सुनील मिश्रा ने, फूटा दरवाजा पर अदनान खान, अहमद टीटू, बिलाल शमशी ने, बड़ा बाजार व्यापार मंडल के राजीव गुप्ता, सय्यद गौहर अली, हरिओम अग्रवाल, चाँद साबरी, फुरकान शमशी ने,बांसमंडी में अफसान खान ने, तथा शाहमत गंज बाजार में श्री महेन्द्र बिक्रम सिंह, रोहित राजपूत, राजकुमार लोधी ने पदयात्रा का भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर पद यात्रा में पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, शहर विधानसभा प्रत्याशी रहे राजेश अग्रवाल, संजीव सक्सेना, महासचिव पंडित दीपक शर्मा, डॉ. अनीस बेग, प्रमोद बिष्ट, मो. खालिद खान, गौरव सक्सेना, शेर सिंह गंगवार, नूतन शर्मा, हसीब खान, शिवेंद्र नाथ चौबे, महानगर उपाध्यक्ष राजेश मौर्या, दिनेश यादव, लल्ला यादव, कोषाध्यक्ष मोहित सक्सेना, रणवीर सिंह जाटव, कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति, पार्षद मो. आरिफ़ कुरैशी, पार्षद अलीम सुल्तानी, पार्षद सलीम पटवारी, पार्षद शमीम अहमद, पार्षद गुल बशर अंसारी, पार्षद अब्दुल सलीम अंसारी, पार्षद इक़बाल बिल्डर, महानगर सचिव मो. वसीम, नाजिम कुरैशी, हैप्पी यादव, अहमद खान टीटू, संजय वर्मा एड.ऋषि यादव, अनुज वाल्मीकि, महेन्द्र लोधी अकरम खान, पीतांबर यादव, सुहेल रजा, इश्तियाक सकलेनी, नीटू कश्यप, महिला सभा महानगर अध्यक्ष ग़ज़ल अंसारी, महासचिव मनीषा सक्सेना एड., गुड़िया गंगवार, युवजन सभा महानगर अध्यक्ष दीपक यादव, छात्र सभा महानगर अध्यक्ष विक्रांत पाल, लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष मो. आसिफ खान, नन्द किशोर कंन्नोजिया, सय्यद अदनान, विक्की खान, दानिश खान, हाज़ी शकील, ताज़ खान, नीरज वाल्मीकि, सोनू लाल, अमर काले, अश्विनी यादव, शादाब खान, फैजी अंसारी, छोटे नेता, मनोज पांडेय, धीरज लोधी, मनोज यादव आदि प्रमुख पदाधिकारियों समेत सैंकड़ो सपाई मौजूद रहें।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights