मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 25 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 23.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व में शामिल हुए पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन एवं पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन

November 25, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। आज बरेली कॉलेज में आयोजित श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन एवं पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मत्था टेककर गुरु नानक देव जी के प्रति अपनी श्रद्धा एवं आस्था प्रकट की तथा सभी श्रद्धालुओं को प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर प्रवीण सिंह ऐरन एवं सुप्रिया ऐरन ने गुरु नानक देव जी के जीवन दर्शन और उनकी महान शिक्षाओं को याद करते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी ने पूरी दुनिया को प्रेम, सेवा, समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं हमें आपसी भेदभाव मिटाकर एकता, सद्भाव और इंसानियत के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देती हैं।

उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का संदेश केवल किसी एक धर्म या समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण मानव समाज को प्रेम, करुणा, सेवा और परस्पर सम्मान के साथ जीवन जीने की सीख देता है। आज के समय में उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाना और भी प्रासंगिक है।

आयोजक कमेटी ने किया अतिथियों का स्वागत

कार्यक्रम की आयोजक सेंटर गुरुपर्व कमेटी के अध्यक्ष परमजीत सिंह औबरॉय, सचिव हरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष दलवीर सिंह तथा राजेन्द्र सिंह हैप्पी, जसविंदर सिंह मोनू एवं रवेल सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रकाश पर्व के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अंत में पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन एवं पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने सभी श्रद्धालुओं को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए समाज में प्रेम, शांति, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाने का संदेश दिया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights