मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 24 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 20.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

नानी से नाजायज संबंध बनाने की चाहत बनी दोहरे हत्याकांड की वजह, विरोध पर मासूम नाती को भी मार डाला

November 24, 2026By admin0 comments
👁 11.7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम कान्हा नगला में हुए नानी और नाती के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दोनों हत्याओं के आरोप में गांव के ही 24 वर्षीय आजिम उर्फ अजीम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नियाज बानो से नाजायज संबंध बनाना चाहता था। विरोध करने पर उसने नियाज बानो की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के दौरान आठ वर्षीय नाती अफनान जाग गया और उसने आरोपी को देख लिया। इसके बाद पहचान उजागर होने के डर से आरोपी ने मासूम की भी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी को 24 नवंबर को विजय नगला चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर को नूरआलम ने थाना बिनावर में तहरीर देकर बताया था कि उनकी समधन नियाज बानो (50) ग्राम कान्हा नगला में रहती थीं। 13 नवंबर की शाम वह अपनी बेटी हिना के आठ वर्षीय बेटे अफनान को लेकर घर गई थीं। अगले दिन सुबह हिना चाय लेकर घर पहुंचीं तो दरवाजा खुला मिला। अंदर नियाज बानो और अफनान के शव पड़े थे। दोनों के गले पर चोट के निशान थे। दोहरे हत्याकांड की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

हंसी-मजाक को समझ बैठा प्यार, बनाने लगा नाजायज संबंधों का दबाव

एसएसपी अंकिता शर्मा के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी आजिम उर्फ अजीम दिल्ली में सिलाई का काम करता है और नशे का आदी है। उसका नियाज बानो के घर आना-जाना था। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नियाज बानो के हंसी-मजाक करने के व्यवहार को गलत अर्थ में ले बैठा था। उसे भ्रम हो गया था कि नियाज बानो भी उससे प्रेम करती हैं और उसके साथ संबंध बनाने को तैयार हैं।

पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर की रात करीब आठ बजे आरोपी नियाज बानो के घर पहुंचा। बातचीत और हंसी-मजाक के बीच उसने नियाज बानो के साथ छेड़छाड़ करते हुए जबरन संबंध बनाने की कोशिश की। नियाज बानो ने इसका विरोध किया और शोर मचाया तो आरोपी ने बदनामी के डर से दोनों हाथों से उनका गला दबा दिया। इसी दौरान कमरे में सो रहा आठ वर्षीय अफनान जाग गया और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। आरोपी ने राज खुलने के डर से बच्चे का मुंह दबाकर उसका भी गला घोंट दिया। इसके बाद शव को चारपाई पर लिटाकर मौके से फरार हो गया।सर्विलांस और एसओजी की मदद से खुला हत्याकांड का राजदोहरे हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और सीओ सिटी के पर्यवेक्षण में कई पुलिस टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, सर्विलांस और मुखबिरों की सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। संदेह के घेरे में आए आजिम उर्फ अजीम से पूछताछ की गई तो हत्याकांड की पूरी कहानी सामने आ गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया।खुलासे में प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार की टीम, एसओजी और सर्विलांस टीम की अहम भूमिका रही। एसएसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights