बरेली । एन ई रेलवे मज़दूर यूनियन के मंडल मीडिया प्रभारी आरिफ हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 नवंबर को गोरखपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नरमू के सम्मानित पदाधिकारियों एवं रेलकर्मी साथियों द्वारा दिवंगत कॉमरेड के. एल. गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर प्रमुख पदाधिकारीगण कॉमरेड बसंत चतुर्वेदी जी (महामंत्री, नरमू),कॉमरेड बी. एन. सिंह केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, नरमू ,कॉमरेड कामरान अहमद मंडल अध्यक्ष, इज्जतनगर मंडल कॉमरेड रोहित सिंह मंडल मंत्री, इज्जतनगर मंडल कॉमरेड राकेश कुमार मंडल संगठन मंत्री, नरमू उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त कॉमरेड आराम सिंह शाखा मंत्री, डीजल शेड , कॉमरेड सतीश कुमार शाखा मंत्री, बरेली सिटी, कॉमरेड यूनुस खान , मुख्यालय शाखा , कॉमरेड उमाशंकर, अशोक शर्मा एवं मनोज कुमार भोजीपुरा शाखा सहित विभिन्न शाखाओं के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।सभी उपस्थित साथियों ने कॉमरेड के. एल. गुप्ता के संगठन के प्रति अतुलनीय योगदान, संघर्षशील जीवन एवं समर्पण को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।उनका संगठन के प्रति योगदान और संघर्ष सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा ।