मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 24 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 23.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

यूपी में आयुष्मान अस्पतालों के ICU की होगी सख्त जांच, योगी सरकार का बड़ा फैसला

November 24, 2026By admin0 comments
👁 9.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज कराने वाले मरीजों की सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश में आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध निजी अस्पतालों के इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) का विशेष ऑडिट कराया जाएगा। इसके लिए स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज (साचीज) ने संबंधित ऑडिट एजेंसियों को विस्तृत चेकलिस्ट जारी कर दी है। सभी एजेंसियों को 30 नवंबर तक अपनी जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।चीज की सीईओ अर्चना वर्मा के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह विशेष ऑडिट कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों में आईसीयू सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का पता लगाना और मरीजों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

वेंटिलेटर से लेकर ब्लड बैंक तक की होगी जांच

ऑडिट के दौरान अस्पतालों में आईसीयू की वास्तविक क्षमता और उपलब्ध संसाधनों का आकलन किया जाएगा। प्रत्येक आईसीयू बेड के लिए निर्धारित जगह, वेंटिलेटर, मल्टीपैरामीटर मॉनिटर, ऑक्सीजन सप्लाई और सक्शन सिस्टम की उपलब्धता जांची जाएगी। इसके अलावा अस्पतालों में योग्य विशेषज्ञ डॉक्टरों, प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ और 24 घंटे चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था भी परखी जाएगी। प्रयोगशाला, ब्लड बैंक, एंबुलेंस सेवा और संक्रमण नियंत्रण के इंतजामों का भी मूल्यांकन होगा।

तीन स्तरों में बांटे गए आईसीयू

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) की वर्ष 2026 की नई गाइडलाइन को जांच का आधार बनाया गया है। इसमें मरीजों की गंभीरता के अनुसार आईसीयू को तीन स्तरों में वर्गीकृत किया गया है। लेवल-1 में शुरुआती उपचार और निगरानी की जरूरत वाले मरीज, लेवल-2 में अधिक गंभीर मरीज और लेवल-3 में मल्टी ऑर्गन फेल्योर जैसी गंभीर स्थिति वाले मरीजों के उपचार की व्यवस्था निर्धारित की गई है।

अनावश्यक भर्ती और अनुचित क्लेम पर भी लगेगी लगाम

इस ऑडिट के जरिए अस्पतालों में आईसीयू के नाम पर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की वास्तविकता सामने आएगी। साथ ही अनावश्यक आईसीयू भर्ती और अनुचित क्लेम बुकिंग जैसी संभावित अनियमितताओं की पहचान करने में भी मदद मिलेगी। जिन अस्पतालों में दावे के अनुरूप उपकरण, योग्य डॉक्टर और प्रशिक्षित स्टाफ उपलब्ध नहीं होंगे, उनकी कमियों को रिपोर्ट में दर्ज किया जाएगा। अब 30 नवंबर तक आने वाली ऑडिट रिपोर्ट पर नजर रहेगी। इसके बाद यह स्पष्ट होगा कि कितने अस्पताल निर्धारित मानकों पर खरे उतरते हैं और कमियां मिलने पर उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights